बालेन सरकार ने आम नागरिकों को दिया राजदूत बनने का मौका, अगर रखते हैं ये जरूरी योग्यताएं तो 5 जून तक करें अप्लाई
नेपाल सरकार ने आम नागरिकों के लिए राजदूत पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो देश के इतिहास में पहली बार है। इच्छुक और योग्य नेपाली नागरिक 5 जून तक विदे ...और पढ़ें
-1780056571644_m.webp)
नेपाल सरकार ने आम नागरिकों को राजदूत बनने का मौका दिया, योग्यताएं भी जानिए
HighLights
नेपाल ने आम नागरिकों से राजदूत पदों हेतु आवेदन मांगे।
यह नेपाल के इतिहास में पहली बार हो रहा है।
इच्छुक उम्मीदवार 5 जून तक कर सकते हैं आवेदन।
नई दिल्ली| नेपाल के नए-नवेले प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने ताबड़तोड़ फैसलों की वजह से चर्चा में हैं। अब बालेन ने एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक नॉटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें अलग-अलग देशों में राजदूत नियुक्त करने के लिए आवेदन और सुझाव मांगे गए हैं। नेपाल के इतिहास में ये पहली बार है जब विदेश मंत्रालय योग्य नेपाली नागरिकों को महत्वपूर्ण पदों के लिए आमंत्रित कर रहा है। मंत्रालय ने घोषणा की है कि इच्छुक और योग्य व्यक्ति 5 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
कौन सकता है आवेदन?
- आवेदक की उम्र कम से कम 35 साल होनी चाहिए
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए
- अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ होना भी जरूरी बताया गया है
- आवेदन करने वाला व्यक्ति नेपाल का स्थायी नागरिक होना चाहिए
- आवेदक किसी भी सार्वजनिक सेवा से बर्खास्त ना किया गया हो
- ऐसा कोई रिकॉर्ड ना हो जो भविष्य में उसे सरकारी योजना के लिए अयोग्य बनाता हो
- भ्रष्टाचार या नैतिक पतन से जुड़े किसी मामले का दोषी नहीं होना चाहिए
- किसी विदेशी देश में स्थायी या अस्थायी घर नहीं होना चाहिए
इन लोगों की दी जाएगी प्राथमिकता
मंत्रालय ने जानकारी दी गई है कि जो उम्मीदवार पॉलिटिकल साइंस, इंटरनेशनल रिलेशन, कानून, अर्थशास्त्र या लोकप्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उच्च शैक्षणिक योग्यता रखते हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही प्रशासन में अनुभव रखने वाले, सरकार या राजनयिक सेवा या कॉर्पोरेट क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका में रहे हैं उन्हें भी प्राथमिकता में रखा जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक कैंडिडेट मंत्रालय की वेबसाइट पर या सीधे मंत्री के सचिवालय में जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जिन लोगों के नाम शॉर्ट लिस्ट होंगे राष्ट्रपति द्वारा उनके नाम की घोषणा की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Reliance Group में 1 लाख भर्तियों के बाद फिर 2 लाख नई नौकरियों की उम्मीद, ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट बना रोजगार इंजन
भारत में भी नेपाल दूतावास में खाली है पद
वर्तमान में, 17 राजनयिक मिशन रिक्त हैं, और अगस्त के अंत तक, सात और मिशनों का नेतृत्व समाप्त हो जाएगा, जिससे आवश्यक राजदूत पदों की कुल संख्या 24 हो जाएगी। 'द काठमांडू पोस्ट' के मुताबिक खुली प्रतियोगिता के लिए भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, इज़राइल, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रिया, बहरीन, बांग्लादेश, मलेशिया, ओमान और सऊदी अरब आदि देशों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भी पद उपलब्ध हैं। हालांकि मंत्रालय की ओर से आवेदकों के लिए देशवार आवंटन का विवरण दिया गया था।