सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब चीन की होगी छुट्टी? सेमीकंडक्टर सप्लाई के लिए भारत को मिला नया साथी, ₹4.72 लाख करोड़ के बिजनेस का है पूरा प्लान!

Published: Mon, 07 Sep 2026 06:49 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 07:03 PM (IST)

दक्षिण कोरिया से भारत का निर्यात पहले आठ महीनों में 30.8% बढ़कर 16.8 अरब डॉलर हो गया, जो सेमीकंडक्टर और ...और पढ़ें

ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की राह में भारत (AI Image)

ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की राह में भारत (AI Image)

HighLights

  1. दक्षिण कोरिया से भारत का निर्यात 30.8% बढ़कर $16.8 अरब हुआ।

  2. सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मांग ने व्यापार वृद्धि को बढ़ावा दिया।

  3. 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब तक पहुंचाने का लक्ष्य।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत कई देशों के साथ अपने व्यापार को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। हाल ही में कई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स के बाद अब दक्षिण कोरिया के साथ हुए व्यापार का आंकड़ा सामने आया है। सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स की बढ़ती मांग के बीच साल के पहले आठ महीनों में दक्षिण कोरिया से भारत को होने वाला निर्यात 30.8% बढ़कर 16.8 अरब डॉलर हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 12.84 अरब डॉलर था।

ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की राह में भारत

आधुनिकता के इस दौर में भारत तेजी से आगे बढ़ कहा है। सरकारी एजेंसी कोरिया ट्रेड-इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी (KOTRA) का कहना है कि भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अपने विजन ‘मेक इन इंडिया’ के तहत AI, डेटा सेंटर और इससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी इन्वेस्टमेंट हो रहा है। इससे इंडस्ट्रियल एक्टिविटीज तेज हुई हैं और कोरियाई चिप बनाने वाली कंपनियों के साथ मटेरियल, पार्ट्स और इक्विपमेंट बनाने वाली फर्मों ने भारतीय बाजार में अपनी पैठ मजबूत की है।

50 अरब डॉलर तक पहुंचेगा व्यापार

KOTRA के प्रेसिडेंट और CEO कांग क्यूंग-सुंग ने दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि भारत को निर्यात में करने में बढ़ोतरी हुई है, जिससे ये साफ दिखाता है कि ग्लोबल सप्लाई चेन में हो रहे बदलावों के बीच तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार में कोरियाई कंपनियों के लिए और ज्यादा बिजनेस के मौके खुल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कि एजेंसी का लक्ष्य साल 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। इसमें सेमीकंडक्टर से लेकर कंज्यूमर गुड्स तक कई सेक्टर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : GST दरों में बदलाव के 1 साल बाद फिर जीएसटी काउंसिल की बैठक, इस बार लिए जा सकते हैं ये बड़े फैसले

भारत से आयात का भी बढ़ा आंकड़ा

शुरुआती 8 महीनों में दक्षिण कोरिया से भारत को होने वाला निर्यात में 30.8% फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि आयात के आंकड़े भी बढ़े हैं। इसी अवधि में भारत से दक्षिण कोरिया का आयात 16.2 प्रतिशत बढ़कर 5.03 अरब डॉलर हो गया। पिछले साल यह 4.33 अरब डॉलर था। इससे कुल द्विपक्षीय व्यापार 21.8 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। जिसे साल 2030 तक 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।