सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' पर ईरान हुआ राजी, इस मुल्क के साथ बनी सहमति; अमेरिका को बताया थर्ड पार्टी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:21 PM (IST)

    ईरान ने घोषणा की है कि उसने ओमान के साथ रणनीतिक 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के भविष्य के प्रबंधन पर आम सहमति बना ली है। ...और पढ़ें

    ईरान ने 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' के मैनेजमेंट को लेकर ओमान के साथ सहमति बना ली।

    ईरान ने 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' के मैनेजमेंट को लेकर ओमान के साथ सहमति बना ली।

    HighLights

    1. ईरान-ओमान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रबंधन पर सहमति बनाई।

    2. समझौते का सामान्य ढांचा तय, अंतिम घोषणा जल्द होगी।

    3. ईरानी सांसद ने बातचीत को औपचारिक समझौते की ओर बताया।

    नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ईरान ने शुक्रवार को कहा कि उसने रणनीतिक रूप से अहम 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़' के भविष्य के मैनेजमेंट को लेकर ओमान के साथ एक आम सहमति बना ली है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच बातचीत एक औपचारिक समझौते की ओर एक कदम और आगे बढ़ गई है। इस खबर के चलते कच्चे तेल (Crude Prices) की कीमतों में गिरावट आ गई है।

    ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, ईरानी सांसद और संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता हसन घशघवी ने कहा कि इस व्यवस्था की मुख्य बातें पहले ही तय हो चुकी हैं।

    'ओमान के साथ बात पक्की'

    घाशघवी ने कहा, "ओमान के साथ समझौते का सामान्य ढांचा तय हो गया है और अंतिम मसौदा व विवरण जल्द ही घोषित किए जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि समझौता अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है, "बेशक, अंतिम निर्णय उच्च स्तर पर ही लिया जाना है।"

    ये ताज़ा बयान ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई के उस बयान के दो दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान और मस्कट, होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुज़रने वाले जहाज़ों के लिए भौगोलिक रास्ते पर सहमत हो गए हैं और प्रस्तावित मैनेजमेंट सिस्टम की रूपरेखा बताने वाले एक संयुक्त बयान को तैयार करने के अंतिम चरण में हैं।

    IRNA के अनुसार, बक़ाई ने कहा था कि "दोनों पक्षों द्वारा तय किए गए रूट के भौगोलिक कोऑर्डिनेट्स पर सहमति बन गई है" और सहमति की मुख्य बातों वाला जॉइंट स्टेटमेंट फ़ाइनल रिव्यू के दौर में है, बशर्ते "कुछ तीसरे पक्ष इस प्रक्रिया में बाधा न डालें।"

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आया तगड़ा उछाल, 10.5 अरब डॉलर की हुई बढोतरी; RBI ने जारी किया डेटा

    इस प्रस्तावित व्यवस्था से दुनिया के सबसे अहम एनर्जी कॉरिडोर में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के फिर से बहाल होने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, ईरान के अधिकारियों का बार-बार यह कहना रहा है कि सामान्य आवाजाही तब तक शुरू नहीं हो सकती जब तक अमेरिका ईरान के बंदरगाहों की अपनी उस नाकेबंदी को खत्म नहीं करता, जिसे तेहरान ने नौसैनिक नाकेबंदी बताया है।