सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IRCTC Ladakh Package: इतने रुपए में लेह-पैंगोंग की सैर! इस एयर पैकेज में खाने-पीने और रहने की फुल सुविधा

    Updated: Thu, 21 May 2026 06:42 PM (IST)

    IRCTC गर्मियों की छुट्टियों के लिए लद्दाख का एक शानदार एयर पैकेज लेकर आया है, जिसमें लेह, नुब्रा और पैंगोंग जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कराई जाएगी। इस 6 ...और पढ़ें

    गर्मियों की छुट्टियों के लिए लद्दाख (Ladakh) से बेहतर जगह और क्या हो सकती है!

     गर्मियों की छुट्टियों के लिए लद्दाख (Ladakh) से बेहतर जगह और क्या हो सकती है! 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं और चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लद्दाख (Ladakh) से बेहतर जगह और क्या हो सकती है! 'लैंड ऑफ पासेज' (Land of Passes) के नाम से मशहूर लद्दाख हमेशा से ही ट्रैवलर्स की बकेट लिस्ट में टॉप पर रहता है।अगर आप भी बर्फ से ढके पहाड़ों, नीली झीलों और शांत घाटियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन फिक्स्ड डिपार्चर एयर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपको सिर्फ अपना बैग पैक करना है, बाकी फ्लाइट से लेकर ठहरने तक का सारा जिम्मा IRCTC का होगा। आइए जानते हैं इस शानदार टूर पैकेज की पूरी डिटेल्स।

    इस पैकेज में कौन-कौन सी जगहों की होगी सैर?

    यह पूरा टूर पैकेज 6 रातों और 7 दिनों का है। इस दौरान आपको लद्दाख की सबसे मशहूर और खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा।

    विवरण
    व्यवस्था
    पैकेज प्रकार
    कम्फर्ट क्लास फ्लाइट पैकेज (दिल्ली से शुरू)
    यात्रा स्थल
    लेह - शाम वैली - नुब्रा वैली - तुर्तुक - थांग जीरो पॉइंट - पैंगोंग लेक
    रहने की कुल कैटेगरी
    सभी जगह 3-स्टार  (होटल्स और लग्जरी कैंप्स)
    लेह
    होटल जोरचुंग / मोगोल  3-स्टार होटल
    नुब्रा वैली
    द माउंटेन कैंप / नुब्रा डिलाइट कैंप (या समकक्ष 3-स्टार कैंप)
    पैंगोंग लेक
    नोरलिंग कोजी कॉटेज / P3 कैंप (या समकक्ष 3-स्टार कैंप)

    होटल और स्टे

    यात्रियों को 3-स्टार कैटेगरी के होटल्स और कैंप्स में ठहराया जाएगा। लेह में होटल जोरचुंग / मोगोल, नुब्रा में द माउंटेन कैंप / नुब्रा डिलाइट कैंप और पैंगोंग में नोरलिंग कोजी कॉटेज / P3 कैंप (या इनके जैसी अन्य समान जगहों) में स्टे की सुविधा मिलेगी।

    फ्लाइट डिटेल्स (दिल्ली से लेह)

    एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-2454) सुबह 08:00 बजे दिल्ली से उड़ेगी और 09:05 बजे लेह पहुंचेगी। वापसी (लेह से दिल्ली): वापसी की फ्लाइट (AI-2462) लेह से दोपहर 12:35 बजे उड़ेगी और 14:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

    (नोट: एयरलाइंस के ऑपरेशनल शेड्यूल के हिसाब से फ्लाइट के समय में बदलाव हो सकता है।)

    यात्रा की कौन सी तारीखें हैं?

    इस शानदार ट्रिप के लिए हर बैच में सिर्फ 30 सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए आपको जल्द बुकिंग करनी होगी। आप अपनी सुविधानुसार मई और जून 2026 की इन तारीखों का चुनाव कर सकते हैं।

    मई 2026 के डिपार्चर: 9, 16 और 30 मई

    जून 2026 के डिपार्चर: 6, 13, 20 और 26 जून

    यह भी पढ़ें: Gold Investment: अब NSE पर शेयर्स की तरह खरीद पाएंगे सोना, इधर बेचो, उधर खरीदो; कीमत बढ़ते ही ऐसे भरेगी आपकी जेब!

    इस शानदार ट्रिप के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे?

    IRCTC ने मई और जून के लिए अलग-अलग टैरिफ तय किए हैं। आप अपनी जरूरत (सिंगल, डबल या ट्रिपल ऑक्यूपेंसी) के हिसाब से बुकिंग कर सकते हैं। ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में फर्श पर एक्स्ट्रा गद्दा (Mattress) दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    ऑक्यूपेंसी (Occupancy)
    मई 2026 (9, 16, 30 मई)
    जून 2026 (6, 13, 20, 26 जून)
    सिंगल
    54,900
    48,500
    डबल 
    48,500
    45,500
    ट्रिपल
    47,900
    40,500
    बच्चा (5-11 साल, बेड के साथ)
    46,400
    29,500
    बच्चा (5-11 साल, बिना बेड)
    39,400
    27,500
    बच्चा (2-4 साल, बिना बेड)
    23,800
    25,500