गर्मियों की छुट्टियों में बनाएं काठमांडू-पोखरा का प्लान; IRCTC के इस सस्ते पैकेज में करें पशुपतिनाथ के दर्शन
आईआरसीटीसी गर्मियों की छुट्टियों के लिए एक किफायती "बेस्ट ऑफ नेपाल" एयर टूर पैकेज लाया है, जिसमें काठमांडू और पोखरा की यात्रा शामिल है। ...और पढ़ें

IRCTC आपके लिए एक शानदार और किफायती टूर पैकेज लेकर आया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए एक शानदार और किफायती टूर पैकेज लेकर आया है। इस एयर टूर पैकेज के जरिए आप नेपाल की खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकते हैं और विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
IRCTC के इस स्पेशल टूर पैकेज का नाम बेस्ट ऑफ नेपाल है। आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी सभी अहम जानकारियां...
नेपाल टूर में किन-किन खूबसूरत जगहों की कराई जाएगी सैर?
5 रातें और 6 दिनों के इस टूर पैकेज में यात्रियों को काठमांडू और पोखरा घूमने का मौका मिलेगा। इसमें 3 रातें काठमांडू और 2 रातें पोखरा में बिताने का प्लान है।
साइटसीन की बात करें तो पर्यटकों को मुख्य रूप से पशुपतिनाथ मंदिर, पाटन दरबार स्क्वायर, स्वयंभूनाथ स्तूप और मनकामना मंदिर जैसे प्रमुख और धार्मिक पर्यटन स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Gold Investment: अब NSE पर शेयर्स की तरह खरीद पाएंगे सोना, इधर बेचो, उधर खरीदो; कीमत बढ़ते ही ऐसे भरेगी आपकी जेब!
कब शुरू होगा सफर और पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
यह टूर पैकेज पूरी तरह से हवाई यात्रा (फ्लाइट) पर आधारित है। यह पैकेज दो अलग-अलग तारीखों पर उपलब्ध है- पहला बैच 26 मई 2026 से 31 मई 2026 तक और दूसरा बैच 26 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक जाएगा।
यात्रा नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल 3) से एयर इंडिया/नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट से शुरू होगी। इस पैकेज में यात्रियों के लिए नाश्ते और रात के खाने (Breakfast & Dinner) की व्यवस्था आईआरसीटीसी की तरफ से की जाएगी। इस टूर में कुल 35 सीटें (इकोनॉमी क्लास) उपलब्ध हैं।
खबरें और भी
पैकेज के लिए आपको कितना खर्च करना होगा?
- अकेले सफर (Single Occupancy): ₹50,000 प्रति व्यक्ति
- दो लोगों के साथ (Double Occupancy): ₹42,000 प्रति व्यक्ति
- तीन लोगों के साथ (Triple Occupancy): ₹41,000 प्रति व्यक्ति
- बच्चे का किराया (5-11 साल, एक्स्ट्रा बेड के साथ): ₹33,000
- बच्चे का किराया (2-11 साल, बिना एक्स्ट्रा बेड): ₹29,000
(नोट: 0-2 साल के बच्चों का किराया IRCTC ऑफिस में कैश में जमा करना होगा, जबकि 2 से 4 साल के बच्चों की बुकिंग केवल IRCTC के बुकिंग काउंटर से ही की जा सकती है।)
नेपाल यात्रा के लिए किन जरूरी दस्तावेजों की जरूरत?
पहचान पत्र: कम से कम 6 महीने की वैलिडिटी वाला पासपोर्ट या फिर ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड (Voter ID) साथ होना अनिवार्य है।
बच्चों के लिए नियम: जिन बच्चों के पास पासपोर्ट नहीं है, उन्हें अपना जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) या स्कूल का पहचान पत्र (School ID Card) दिखाना होगा।
नवजात (Infant): 2 साल से छोटे बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
अगर आप भी इस पैकेज की बुकिंग करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं। सीटें सीमित हैं, इसलिए 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर बुकिंग की जाएगी।