6 घंटे पहले ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना मिलेगा रिफंड? जानिए कब मिलता है ज्यादा पैसा
ट्रेन टिकट रद्द करने पर लगने वाले शुल्क (train ticket cancel charges) समय और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होते हैं। IRCTC के अनुसार, 48 घंटे पहले रद्द करन ...और पढ़ें
-1771503843453_m.webp)
6 घंटे पहले ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना मिलेगा रिफंड? जानिए कब मिलता है ज्यादा पैसा
HighLights
48 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर न्यूनतम शुल्क लगता है।
12-4 घंटे पहले रद्द करने पर 50% किराया कटता है।
चार्ट बनने के बाद टिकट रद्द नहीं, TDR फाइल करें।
नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, कई बार हमें ट्रेन टिकट को कैंसिल करना पड़ जाता है। इसके लिए रेलवे कैंसिलेशन चार्ज भी वसूलता है। यानी अगर आपने यात्रा करने के लिए टिकट बुक की और फिर उसे कैंसिल कर (train ticket cancel charges) दिया तो आपको उसका कैंसिलेशन चार्ज भी चुकाना होता है। कैंसिलेशन चार्ज कितना कटेगा, यह समय पर निर्भर करता है।
मान लीजिए अगर आपकी ट्रेन कल की है और आपने 20 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो उसका चार्ज अलग कटेगा और अगर आपने वह टिकट ट्रेन निकलने के 6 घंटे पहले कैंसिल किया तो उसका चार्ज अलग होगा। आइए जानते हैं कि आखिर किस समय पर टिकट कैंसिलेशन पर कितना चार्ज लगता है।
6 घंटे पहले ट्रेन का टिकट कैंसिल करने पर कितना कटेगा चार्ज?
IRCTC ने अपनी बेवसाइट पर साफ-साफ लिख रखा है कि अगर आप अपनी ट्रेन के समय से 12 घंटे से कम और 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल करते हैं तो किराए का 50% कम से कम कैंसिलेशन चार्ज कटेगा।
चार्ट बनने का समय ट्रेन के शुरू होने वाले स्टेशन से या पिछले चार्ट बनने वाले स्टेशन से चार्ट बनने का समय है। चार्ट बनने के बाद आप टिकट कैंसिल नहीं कर सकते, इसके लिए आपको TDR फाइल करना होता है।
खबरें और भी
किस समय ट्रेन का टिकट कैंसिल करने पर कटता है सबसे कम चार्ज?
अगर आप ट्रेन के 48 घंटे से पहले अपना टिकट कैंसिल करते हैं तो अलग-अलग क्लास के लिए अलग-अलग कैंसिलेशन चार्ज कटेगा। फर्स्ट क्लास/एग्जीक्यूटिव के लिए 240 रुपये, टियर/फर्स्ट क्लास के लिए 200 रुपये, AC 3 टियर/AC चेयर कार/AC 3 इकॉनमी के लिए 180 रुपये कैंसिलेशन चार्ज कटता है।
वहीं, अगर आप 12 से 48 घंटे के बीच के समय में टिकट कैंसिल करते हैं तो कैंसिलेशन चार्ज (train ticket cancel charges) किराए का 25% होगा।
यह भी पढ़ें- India Poorest States: भारत के 5 सबसे गरीब राज्य, अरुणाचल प्रदेश सबसे नीचे; जानें बाकी के 4 कौन, UP का जलवा