सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IRCTC Tour Package: रेलवे दे रहा वियतनाम घूमने का मौका, गोवा घूमने के खर्च से भी कम में पूरा होगा टूर

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 03:44 PM (IST)

    आईआरसीटीसी वियतनाम का टूर पैकेज लाया है, जो 21 नवंबर 2025 से शुरू होगा। इस पैकेज में हनोई, हा लॉन्ग बे और दा नांग जैसे स्थान शामिल हैं। पैकेज में सिंग ...और पढ़ें

    आईआरसीटीसी वियतनाम का टूर पैकेज लाया है।

    आईआरसीटीसी वियतनाम का टूर पैकेज लाया है।

    HighLights

    1. आईआरसीटीसी का वियतनाम टूर पैकेज

    2. 21 नवंबर 2025 से यात्रा शुरू

    3. हा लॉन्ग बे क्रूज मुख्य आकर्षण

    नई दिल्ली। आईआरसीटीसी (IRCTC) भारत के यात्रियों के लिए वियतनाम का विशेष टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर में समुद्र की नीली खाड़ी, हैरान कर देने वाले लाइमस्टोन द्वीप, लैंटर्न से जगमगाते शहर और सदियों पुरानी संस्कृति का अनुभव शामिल है। यह पैकेज 21 नवंबर 2025 से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से वियतनाम के नोई बाई एयरपोर्ट तक की यात्रा से शुरू होगा। यात्रा वियतनाम की लोकप्रिय एयरलाइन VietJet Air द्वारा इकोनॉमी क्लास में होगी।

    कितनी है टूर पैकेज की कीमत

    ऑक्यूपेंसी प्रकार कीमत (₹)
    सिंगल ऑक्यूपेंसी 1,11,000
    डबल ऑक्यूपेंसी 98,000
    ट्रिपल ऑक्यूपेंसी 96,000
    बच्चा (बेड सहित) 88,000
    बच्चा (बेड बिना) 76,000

    नोट- शिशु शुल्क अलग से लागू होगा।

     

    यात्रा कार्यक्रम और क्या होगा खास

    पहला दिन- हनोई आगमन

    यात्रियों का हनोई शहर भ्रमण में पुराने फ्रेंच क्वार्टर, 600 से अधिक मंदिरों और ऐतिहासिक हो ची मिन्ह समाधि स्थल का टूर शामिल है। दिनभर की सैर के बाद भारतीय स्टाइल रेस्तरां में भोजन की व्यवस्था होगी।

    दूसरा दिन- हा लॉन्ग बे क्रूज

    विश्व प्रसिद्ध हा लॉन्ग बे (Ha Long Bay) की क्रूज यात्रा इस टूर का खास आकर्षण है। तैरते गांव, हरे-नीले पानी और विशाल चूना-पत्थर पहाड़ों के बीच क्रूज पर रात गुजारना यात्रियों के लिए यादगार अनुभव होगा। डेक पर मूवी नाइट और कॉकटेल की भी व्यवस्था होगी।

    तीसरा दिन- हनोई वापसी

    सुबह ताई-ची सत्र और खाड़ी के सूर्योदय का दृश्य यात्रियों को शांति का अनुभव कराएगा। दोपहर के भोजन के बाद हनोई लौटकर शाम स्वतंत्र समय के लिए होगी।

    चौथा दिन- दा नांग और होई अन

    नोई बाई से दा नांग की उड़ान के बाद विश्व प्रसिद्ध नॉन नुवोक (Non Nuoc) और मी खी (My Khe) बीच देखे जाएंगे। शाम को प्राचीन शहर होई अन की गलियों, जापानी ब्रिज और चीनी मंदिरों का दौरा कराया जाएगा। थू बॉन (Thu Bon) नदी में लैंटर्न फ्लावर छोड़ने का अनूठा अनुभव भी शामिल है।

    खबरें और भी

    पांचवां दिन- बा ना हिल्स

    इस दिन के प्रमुख आकर्षणों में केबल कार राइड, फ्रेंच वाइन सेलर, फ्लावर गार्डन, Linh Ung पगोडा और प्रसिद्ध गोल्डन Golden Bridge पर वॉक शामिल है। Fantasy Park में 4D/5D फिल्मों और रोमांचक राइड्स का आनंद भी लिया जा सकेगा।

    छठा दिन- वापसी


    दा नांग से नई दिल्ली की उड़ान के साथ इस मनमोहक यात्रा का समापन होगा।

    होटल और सुविधाएं

    यात्रा के दौरान हनोई, दा नांग और हा लॉन्ग बे क्रूज़ में प्रीमियम श्रेणी के होटल उपलब्ध कराए जाएंगे। पैकेज में नाश्ता, दोपहर एवं रात का भोजन, एयरपोर्ट ट्रांसफर, शहर भ्रमण, एंट्री टिकट और वीजा चार्ज भी शामिल है।

    क्या शामिल नहीं है?

    व्यक्तिगत खर्च, गाइड शुल्क, अतिरिक्त टैक्स, एयरलाइन ईंधन अधिभार तथा पीक सीजन सरचार्ज पैकेज में शामिल नहीं हैं।

    टूर का कैंसिलेशन नियम

    41 दिन पहले रद्द करने पर न्यूनतम शुल्क, जबकि यात्रा से 8 दिन पहले कैंसिलेशन पर 90% तक कटौती लागू होगी। जो यात्री अनोखे समुद्री दृश्यों, ऐतिहासिक धरोहर और रोमांच का आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए यह वियतनाम पैकेज एक बेहतरीन अवसर है। अधिक जानकारी के लिए IRCTC से संपर्क किया जा सकता है।

     

    IRCTC Tour Package: रेलवे दे रहा अंडमान घूमने का मौका, 7 दिन टूर का सिर्फ इतना किराया?