सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8th Pay Commission से IRTSA ने कर दी सबसे बड़ी डिमांड, 4.38 तक चाहिए फिटमेंट फैक्टर; हर लेवल के लिए अलग-अलग

    Updated: Tue, 26 May 2026 02:25 PM (IST)

    8th Pay Commission: इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) ने 8वें वेतन आयोग के सामने अलग-अलग कर्मचारी स्तरों के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्ट ...और पढ़ें

    8th Pay Commission से IRTSA ने मांगे 5 फिटमेंट फैक्टर (यह इमेज AI जेनरेटड है)

    8th Pay Commission से IRTSA ने मांगे 5 फिटमेंट फैक्टर (यह इमेज AI जेनरेटड है)

    HighLights

    1. IRTSA ने 8वें वेतन आयोग को प्रस्ताव सौंपा।

    2. अलग-अलग स्तरों के लिए अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग।

    3. फिटमेंट फैक्टर 2.92 से 4.38 तक सुझाए गए।

    नई दिल्ली। 8th Pay Commission News: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी इस समय 8वें वेतन के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस समय आठवा वेतन आयोग देशभर घूम-घूमकर मीटिंग कर रहा है। कई शहरों में अब तक मीटिंग हो चुकी है। इन मीटिंग में अलग-अलग कर्मचारी संगठन फिटमेंट फैक्टर को लेकर अलग-अलग मांग रख रहे हैं। इन सबके बीच इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन (IRTSA) ने 8वें वेतन आयोग के सामने बड़ा प्रस्ताव रख दिया है।

    IRTSA के प्रस्ताव चर्चा में हैं। क्योंकि इसने फिटमेंट फैक्टर को लेकर ऐसी मांग की है, जो अब तक शायद ही किसी संगठन ने की हो। ज्यादातर कर्मचारी और पेंशन संस्थाओं के उलट, जिन्होंने 8वें वेतन आयोग को सिर्फ एक फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया है, रेलवे एसोसिएशन ने कर्मचारियों के अलग-अलग लेवल के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर का सुझाव दिया है, जो 2.92 से लेकर 4.38 तक हैं।

    IRTSA ने दिया 5 अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर का सुझाव

    इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के सामने अलग-अलग लेवेल के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्चर की मांग रखी है। IRTSA ने 8वें वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपी हैं, जिसमें सुझाव दिया गया है कि सरकार को पिछले वेतन आयोगों में अपनाए गए 'सभी के लिए एक ही फिटमेंट फैक्टर' वाले तरीके को छोड़ देना चाहिए।

    इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन का तर्क है कि सभी कर्मचारियों को एकसमान फिटमेंट फैक्टर देने की बजाए अलग-अलग लेवल के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल करे। इसके लिए IRTSA ने 5 अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर सुझाए हैं। एसोसिएशन के अनुसार, यह तरीका निचले, मध्यम और वरिष्ठ स्तरों पर एक अधिक संतुलित वेतन ढांचा तैयार करेगा।

    खबरें और भी

    किस लेवल के लिए कितना फिटमेंट फैक्टर?

    इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन ने अपने सुझाव में कहा कि लेवल 1 से 5 तक के लिए 2.92, लेवल 6 से 8 के लिए 3.50, लेवल 9 से 12 तक के लिए 3.80, लेवल 13 से 16 के लिए 4.09 और लेवल 17 से 18 के लिए 4.38 का फिटमेंट फैक्टर होना चाहिए।

    • Level 1-5 का फिटमेंट फैक्टर 2.92 हो।
    • Level 6-8 का फिटमेंट फैक्टर 3.50 हो।
    • Level 9-12 का फिटमेंट फैक्टर 3.80 हो।
    • Level 13-16 का फिटमेंट फैक्टर 4.09 हो।
    • Level 17-18 का फिटमेंट फैक्टर 4.38 हो।

    टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन ने ने टेक्निकल सुपरवाइजरों के लिए एक नई कैडर संरचना का भी सुझाव दिया गया है, जिसमें शुरुआती वेतन इस प्रकार हैं-

    • जूनियर इंजीनियर - लेवल-7 - Rs 1,57,400
    • सीनियर सेक्शन इंजीनियर (Gr-B) - लेवल-8 – Rs 1,66,800
    • असिस्टेंट मैनेजर (Gr-B) - लेवल-9 - Rs 2,01,600
    • मैनेजर (Gr-B) - लेवल-10 - Rs 2,13,000
    • सीनियर मैनेजर (Gr-A) - लेवल-11 - Rs 2,57,000

    यह भी पढ़ें- 'ईपीएस-95 उच्च पेंशन से इनको नहीं कर सकते वंचित, अगर...', EPFO Pension पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; किसे फायदा?