Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार को क्या बैंक बंद हैं, चेक करें आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं
Saturday Bank Holiday Today: आज 18 अप्रैल 2026 को तीसरा शनिवार होने के कारण बैंक खुले रहेंगे। RBI के नियमानुसार, बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को बंद ...और पढ़ें
-1776477282737_m.webp)
आज महीने के तीसरे शनिवार को बैंक खुले हैं।
HighLights
आज 18 अप्रैल 2026, तीसरा शनिवार होने से बैंक खुले हैं।
RBI के अनुसार, बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।
डिजिटल सेवाएं ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग छुट्टियों पर भी उपलब्ध।
नई दिल्ली। Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार का दिन है और तारीख 18 अप्रैल 2026। शनिवार का दिन होने की वजह से बहुत से लोगों के मन में एक कन्फ्यूजन रहती है कि इस बैंक बंद हैं या खुले। किसी महीने में 4 तो किसी में 5 शनिवार पड़ते हैं। इसमें से 2 या फिर 3 शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। लेकिन कौन से शनिवार को बैंक बंद रहते हैं? इसी को लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं।
आइए जानते हैं कि आज शनिवार 18 अप्रैल 2026 को बैंक बंद हैं या नहीं, इसके साथ यह भी जानते हैं कि किस-किस शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
Is Today Bank Holiday: क्या आज 18 अप्रैल शनिवार को बैंक बंद हैं?
आज महीने का तीसरा शनिवार है। इसलिए बैंक बंद नहीं है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार भारत में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। वहीं, महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक बंद रहते है।
किसी भी महीने का तीसरा शनिवार, पब्लिक और प्राइवेट, दोनों सेक्टरों के सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल बैंकों के लिए पूरी तरह से काम-काज वाला दिन होता है। SBI, HDFC Bank, ICICI Bank और दूसरे बैंकों की ब्रांच खुली रहेंगी और ग्राहक वहां जाकर अपना काम करवा सकेंगे।
RBI के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार, बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ हर रविवार को बंद रहते हैं। इन दिनों, बैंक शाखाओं में दी जाने वाली सेवाएं पूरी तरह से निलंबित रहती हैं, हालांकि डिजिटल माध्यमों से सेवाएं जारी रहती हैं।
चालू रहती हैं डिजिटल सर्विस
बैंक ग्राहक उन दिनों में भी, जब बैंक की शाखाएं बंद होती हैं, ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल माध्यमों से अपने कई रोजमर्रा के लेन-देन जारी रख सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म के जरिए तय सीमा के भीतर नकद निकासी, फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान और बैलेंस चेक जैसी सेवाएँ उपलब्ध रहती हैं।
अप्रैल में कब-कब बंद हैं बैंक?
| April Bank Holiday List | |||||||||||
| अप्रैल 2026 | 1 | 2 | 3 | 9 | 13 | 14 | 15 | 16 | 20 | 21 | 23 |
| अगरतला | ■ | • | • | • | |||||||
| अहमदाबाद | ■ | • | • | ||||||||
| आइजोल | • | • | |||||||||
| बेलापुर | ■ | • | • | ||||||||
| बेंगलुरु | ■ | • | • | • | |||||||
| भोपाल | ■ | • | • | ||||||||
| भुवनेश्वर | ■ | • | • | ||||||||
| चंडीगढ़ | ■ | • | |||||||||
| चेन्नई | ■ | • | • | • | |||||||
| देहरादून | ■ | • | • | ||||||||
| गंगटोक | • | • | |||||||||
| गुवाहाटी | ■ | • | • | • | |||||||
| हैदराबाद | ■ | • | • | ||||||||
| इम्फाल | ■ | • | • | ||||||||
| ईटानगर | ■ | • | • | • | |||||||
| जयपुर | ■ | • | |||||||||
| जम्मू | ■ | • | |||||||||
| कानपुर | ■ | • | • | ||||||||
| कोच्चि | ■ | • | • | • | • | • | |||||
| कोहिमा | • | ||||||||||
| कोलकाता | ■ | • | • | • | |||||||
| लखनऊ | ■ | • | • | ||||||||
| मुंबई | ■ | • | • | ||||||||
| नागपुर | ■ | • | • | ||||||||
| नई दिल्ली | ■ | • | • | ||||||||
| पणजी | ■ | • | • | ||||||||
| पटना | ■ | • | • | ||||||||
| रायपुर | ■ | • | |||||||||
| रांची | • | • | |||||||||
| शिलांग | • | • | |||||||||
| शिमला | • | • | • | ||||||||
| श्रीनगर | ■ | • | |||||||||
| तिरुवनंतपुरम | ■ | • | • | • | • | • | |||||
| विजयवाड़ा | ■ | • | • | ||||||||
यह भी पढ़ें- JP Associates: 'वेदांता को कभी विजेता घोषित नहीं किया गया', NCLAT के सामने किसने कही यह बात?