सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bank Holiday: आज महीने के दूसरे शनिवार को बैंक खुले हैं? चेक करें 11 अप्रैल को आपके शहर में बैंक बंद हैं या नहीं

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 08:03 AM (GMT+05:30)

    Bank Holiday Today: आज 11 अप्रैल 2026 को बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, महीने के द ...और पढ़ें

    Bank Holiday: आज महीने के दूसरे शनिवार को बैंक खुले हैं? चेक करें 11 अप्रैल को आपके शहर में बैंक बंद हैं या नहीं

    Bank Holiday: आज महीने के दूसरे शनिवार को बैंक खुले हैं? चेक करें 11 अप्रैल को आपके शहर में बैंक बंद हैं या नहीं

    HighLights

    1. आज 11 अप्रैल 2026 को बैंक बंद रहेंगे।

    2. महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक अवकाश है।

    3. ऑनलाइन बैंकिंग से लेनदेन जारी रख सकते हैं ग्राहक।

    नई दिल्ली। Today Bank Holiday: अगर आज शनिवार 11 अप्रैल 2026 के दिन आप बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार आपको बैंक हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक कर लेना चाहिए। क्योंकि शनिवार के दिन बैंक बंद होते हैं या खुले इसे लेकर बहुत से लोगों के मन में कन्फ्यूजन होती है।

    भारत में बैंक छुट्टियों का एक तय शेड्यूल मानते हैं, जिसमें सभी रविवार, हर महीने का दूसरा और चौथा शनिवार, और साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सालाना छुट्टियों के कैलेंडर में घोषित क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियां शामिल होती हैं। आइए जानते हैं कि आज महीने के दूसरे शनिवार को बैंक खुले हैं या नहीं?

    Today Bank Holiday: क्या 11 अप्रैल 2026 को बैंक खुले हैं या बंद?

    आज, 11 अप्रैल 2026 को बैंक बंद (Today Bank Closed) हैं, क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। वहीं, पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। इसलिए अगर आप आज बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो छोड़ दीजिए। क्योंकि आज बैंक जानें पर आपको वहां ताला लगा ही मिलेगा।

    शनिवार को पड़ने वाली बैंक छुट्टी (Saturday Bank Holiday) को RBI द्वारा 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट' के तहत एक छुट्टी के रूप में घोषित किया गया है। यह बैंक छुट्टी चेक और प्रॉमिसरी नोट जारी करने की प्रक्रिया को नियंत्रित करती है।

    खबरें और भी

    सप्ताहांत की छुट्टियों के अलावा, बैंक की छुट्टियां अलग-अलग क्षेत्रों में वहां मनाए जाने वाले त्योहारों और रीति-रिवाजों के आधार पर अलग-अलग होती हैं। हालांकि, सभी बैंक गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर छुट्टी मनाते हैं।

    Online Banking से कर सकते हैं ट्रांजैक्शन

    बैंक बंद होने के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। हालांकि, हर एक तरह के ट्रांजैक्शन करना मुश्किल है। लेकिनफंड ट्रांसफर (NEFT, RTGS, IMPS, UPI), बैलेंस की जानकारी, मिनी स्टेटमेंट या अकाउंट स्टेटमेंट डाउनलोड करना, बिल पेमेंट (बिजली, पानी, गैस, मोबाइल, DTH), रिचार्ज (मोबाइल, FASTag, DTH), फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या रिकरिंग डिपॉजिट (RD) अकाउंट खोलना, लोन चुकाना या EMI देना जैसे ट्रांजैक्शन आप कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- IIT से पढ़कर बनाया ₹10000 Cr का साम्राज्य, पर Flipkart-Amazon ने कर दिया 'कंगाल'; कौड़ियों के भाव बिकी कंपनी