सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Is Today Bank Open: क्या आज शनिवार को भी बैंक खुले हैं, चेक करें आपके शहर में बैंक बंद हैं या नहीं

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 08:25 AM (IST)

    आज 13 जून 2026 को देश भर के बैंक (Today Bank Holiday) दूसरे शनिवार के कारण बंद हैं, जिससे शाखा-आधारित सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। ...और पढ़ें

    आज 13 जून 2026 को देशभर में बैंक बंद हैं।

    आज 13 जून 2026 को देशभर में बैंक बंद हैं।

    HighLights

    1. आज 13 जून 2026 को देशभर में बैंक बंद हैं।

    2. यह महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण अवकाश है।

    3. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

    नई दिल्ली। Bank Holiday Today: बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने के लिए कई लोगों को ब्रांच में जाना पड़ता है। ऐसे में हर शनिवार बैंक खुले हैं या बंद, यह सवाल अक्सर ग्राहकों के मन में रहता है। 13 जून 2026 को भी कई लोग यही जानना चाहते हैं कि आज बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी या नहीं। आज शनिवार का दिन होने की वजह यह सवाल उठ रहा है।

    यदि आप भी आज यानी शनिवार 13 जून को बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आज बैंक खुले हैं या बंद। आइए जानते हैं कि आज बैंक बंद हैं या खुले?

    आज बैंक खुले हैं या बंद?

    दरअसल, आज यानी 13 जून 2026 को देशभर के बैंक बंद (Today Bank Holiday) हैं। इसकी वजह यह है कि आज महीने का दूसरा शनिवार है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है।

    आरबीआई के निर्धारित अवकाश कैलेंडर के तहत सभी सरकारी और निजी बैंक दूसरे तथा चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। यह नियम देशभर में लागू होता है। इसके अलावा रविवार को भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होता।

    हालांकि महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं। उन दिनों ग्राहक शाखा जाकर अपने बैंकिंग कार्य पूरे कर सकते हैं।

    क्या सभी शहरों में बैंक बंद हैं?

    आज का अवकाश राष्ट्रीय स्तर पर लागू है। इसलिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पटना, जयपुर, भोपाल, हैदराबाद, बेंगलुरु समेत देश के सभी शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ग्राहकों को नकदी जमा करने, चेक संबंधी कार्य, पासबुक अपडेट कराने या अन्य शाखा आधारित सेवाओं के लिए अगले कार्यदिवस का इंतजार करना होगा।

    बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।

    NEFT, RTGS और IMPS जैसी सुविधाओं का उपयोग करके फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके अलावा खाते का बैलेंस चेक करना, फिक्स्ड डिपॉजिट खोलना, क्रेडिट कार्ड बिल जमा करना और लोन की ईएमआई का भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    जून 2026 में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?

    • 15 जून को आइजोल में यंग मिजो एसोसिएशन स्थापना दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसी दिन भुवनेश्वर में राजा संक्रांति के अवसर पर भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
    • 25 जून को विजयवाड़ा में मोहर्रम के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
    • 26 जून को मोहर्रम के अवसर पर देश के कई प्रमुख शहरों जैसे नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, पटना और अन्य स्थानों में बैंक अवकाश रहेगा।
    • 29 जून को शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    • 30 जून को आइजोल में क्षेत्रीय अवकाश ‘रेमना नी’ के चलते बैंकिंग कार्य नहीं होंगे।

    यह भी पढ़ें- Mock Trading: आज शनिवार को भी खुला है स्टॉक मार्केट, NSE-BSE में हो रही ट्रेडिंग; चेक करें क्या है टाइमिंग