सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mock Trading: आज शनिवार को भी खुला है स्टॉक मार्केट, NSE-BSE में हो रही ट्रेडिंग; चेक करें क्या है टाइमिंग

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 07:44 AM (IST)

    Mock Trading: आज 13 जून 2026 को शनिवार होने के बावजूद NSE और BSE में मॉक ट्रेडिंग हो रही है, जो वास्तविक कारोबार नहीं बल्कि सिस्टम टेस्टिंग के लिए है। ...और पढ़ें

    आज शनिवार को NSE-BSE में हो रही मॉक ट्रेडिंग।

    आज शनिवार को NSE-BSE में हो रही मॉक ट्रेडिंग।

    HighLights

    1. आज शनिवार को NSE-BSE में हो रही मॉक ट्रेडिंग।

    2. यह वास्तविक कारोबार नहीं, बल्कि सिस्टम टेस्टिंग के लिए है।

    3. बाजार के तकनीकी ढांचे की मजबूती परखना मुख्य उद्देश्य।

    नई दिल्ली। Mock Trading Today: शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए शनिवार आमतौर पर छुट्टी का दिन होता है। हर सप्ताह की तरह इस बार भी निवेशकों को उम्मीद थी कि बाजार बंद रहेगा, लेकिन 13 जून 2026 को तस्वीर कुछ अलग है। शनिवार होने के बावजूद देश के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE में ट्रेडिंग गतिविधियां चल रही हैं।

    हालांकि, निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज होने वाली ट्रेडिंग सामान्य कारोबार नहीं है। एक्सचेंजों द्वारा आज विशेष तौर पर मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान बाजार खुला रहेगा, लेकिन इसमें किसी तरह के वास्तविक पैसे का लेन-देन नहीं होगा। आइए जानते हैं कि आखिर मॉक ट्रेडिंग होती क्या है (What is Mock Trading) और आज इसकी टाइमिंग क्या है?

    किन सेगमेंट में मॉक ट्रेडिंग का आयोजन

    NSE और BSE ने इक्विटी, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स समेत विभिन्न सेगमेंट में मॉक ट्रेडिंग का आयोजन किया है। इसका उद्देश्य बाजार के तकनीकी ढांचे और सिस्टम की मजबूती को परखना है।

    NSE-BSE ने दी Mock Trading की जानकारी

    NSE ने शुक्रवार 12 जून को एक एक रिलीज में मॉक ट्रेडिंग की जानकारी दी। रिलीज में लिखा- "एक्सचेंज शनिवार, 13 जून 2026 को प्राइमरी और BCP साइट से एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा। सोमवार, 15 जून 2026 को लॉगिन की समस्याओं से बचने के लिए, मॉक सेशन के बाद प्राइमरी साइट से एक री-लॉगिन सेशन भी होगा।"

    आज  क्या है मॉक ट्रेडिंग की टाइमिंग

    13 जून 2026 को आयोजित इस विशेष सेशन के दौरान NSE और BSE निर्धारित समय के अनुसार मॉक ट्रेडिंग गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। यह पूरी प्रक्रिया केवल सिस्टम टेस्टिंग के लिए है और इसका वास्तविक बाजार कारोबार पर कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ता। हमने नीचे NSE में मॉक ट्रेडिंग कब होगी उसका टाइम टेबल लगा रखा है। आप टाइम टेबल देखकर Mock Trading में भाग ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    Mock Trading Today

    यदि आप आज अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर बाजार को सक्रिय देखते हैं तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। यह केवल एक तकनीकी परीक्षण है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आने वाले कारोबारी दिनों में निवेशकों को निर्बाध ट्रेडिंग अनुभव मिल सके।

    क्या होती है मॉक ट्रेडिंग?

    मॉक ट्रेडिंग को आसान भाषा में समझें (What is Mock Trading in Hindi) तो यह शेयर बाजार की एक तरह की रिहर्सल होती है। जिस प्रकार किसी बड़े कार्यक्रम से पहले अभ्यास किया जाता है, उसी तरह स्टॉक एक्सचेंज भी समय-समय पर अपने सिस्टम की जांच के लिए मॉक ट्रेडिंग कराते हैं।

    इस प्रक्रिया में ट्रेडिंग का पूरा माहौल वास्तविक बाजार जैसा बनाया जाता है। ब्रोकर, ट्रेडिंग सदस्य और अन्य बाजार भागीदार खरीद-बिक्री के ऑर्डर डाल सकते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि इन सौदों में असली धन का उपयोग नहीं किया जाता।

    मॉक ट्रेडिंग क्यों जरूरी है?

    शेयर बाजार में हर सेकंड लाखों ऑर्डर प्रोसेस होते हैं। ऐसे में तकनीकी गड़बड़ी से निवेशकों और एक्सचेंज दोनों को नुकसान हो सकता है। इसी जोखिम को कम करने के लिए मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित किए जाते हैं।

    इन अभ्यास सत्रों के जरिए एक्सचेंज यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम और नई तकनीकी सुविधाएं बिना किसी बाधा के काम कर रही हैं। यदि किसी तरह की समस्या सामने आती है तो उसे वास्तविक ट्रेडिंग शुरू होने से पहले ही दूर किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- SpaceX Share Price: दुनिया के सबसे बड़े अरबपति की स्पेसएक्स ने रचा इतिहास, सबसे बड़े IPO की हुई लिस्टिंग

    Source- NSE

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)