सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mock Trading: आज भी खुला है स्टॉक मार्केट, NSE-BSE पर हो रही ट्रेडिंग; चेक करें टाइमिंग

    Updated: Sat, 09 May 2026 07:31 AM (IST)

    Mock Trading: आज 9 मई शनिवार को NSE और BSE पर मॉक ट्रेडिंग सेशन के कारण शेयर बाजार खुले हैं। यह सत्र ट्रेडिंग सिस्टम की जांच और जोखिम प्रबंधन के लिए आ ...और पढ़ें

    आज शनिवार 9 मई NSE-BSE पर Mock Trading Session

    आज शनिवार 9 मई NSE-BSE पर Mock Trading Session

    HighLights

    1. NSE-BSE पर आज मॉक ट्रेडिंग सत्र आयोजित।

    2. 9 मई शनिवार को शेयर बाजार खुला रहेगा।

    3. यह सिस्टम परीक्षण हेतु जोखिम-मुक्त अभ्यास है।

    नई दिल्ली। Mock Trading Today: शेयर बाजार आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहता है। लेकिन आज शनिवार होने के बावजूद भारत के दो सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE खुले हैं। आज तारीख 9 मई की है और दिन शनिवार का। शनिवार को बाजार का खुला होना बहुत से लोगों के मन में एक सवाल पैदा कर देता है कि आखिर आज के दिन बाजार खुला क्यों हैं?

    आपके सवाल का जवाब है कि आज यानी शनिवार 9 मई को मॉक ट्रेडिंग की वजह से बाजार खुला है। भारत के दो सबसे बड़े एक्सचेंज NSE-BSE में मॉक ट्रेडिंग (Mock Trading) सेशन का आयोजन है। मॉक ट्रेडिंग वाले दिन शेयर बाजार खुले रहते हैं, लेकिन इनमें असली पैसा नहीं लगता है। आइए मॉक ट्रेडिंग के बारे में जानते हैं और आज कब कितनी समय बाजार खुला रहेगा, इसके बारे में भी जानते हैं।

    NSE-BSE ने दी Mock Trading की जानकारी

    NSE ने 8 मई को जारी एक सर्कुलर में कहा- 24 दिसंबर, 2025 के सर्कुलर के क्रम में, एक्सचेंज शनिवार, 09 मई, 2026 को कैपिटल मार्केट सेगमेंट में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा।

    BSE ने अपने सर्कुलर में कह- "एक्सचेंज ने शनिवार, 9 मई, 2026 को इक्विटी सेगमेंट के लिए एक मॉक ट्रेडिंग सत्र निर्धारित किया है।"

    इक्विटी से लेकर कमोडिटी मार्केट तक में मॉक ट्रेडिंग

    NSE-BES दोनों एक्सचेंज आज यानी 9 मई 2026 को इक्विटी सेगमेंट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट के लिए मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित कर रहे हैं। यानी सभी सभी सेगमेंट में आज ट्रेडिंग होगी, लेकिन मॉक ट्रेडिंग।

    खबरें और भी

    क्या है मॉक ट्रेडिंग सेशन की टाइमिंग?

    इक्विटी सेगमेंट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट के लिए आयोजित NSE-BSE अलग-अलग टाइम पर मॉक ट्रेडिंग आयोजित कर रहे हैं। नीचे NSE और BSE पर Mock Trading Live Session की टाइमिंग दी गई है।

    NSE पर मॉक ट्रेडिंग की टाइमिंग

    NSE Mock Trading

    BSE पर Mock Trading की टाइमिंग

    ट्रेडिंग सेशन कब से कब तक
    लॉग-इन 10:15 AM 10:45 AM
    सुबह ब्लॉक डील विंडो 10:45 AM 11.00 am
    प्री-ओपन    
    · ऑर्डर एंट्री पीरियड 11:00 AM 11:08 am^
    · मैचिंग पीरियड 11:08 AM 11:15 AM
    लगातार ट्रेडिंग T+1*# 11:15 AM 3:30 PM
    लगातार ट्रेडिंग T+0 11:15 AM 1:30 PM
    IPO और री-लिस्टेड स्क्रिप्स के लिए स्पेशल प्री-ओपन#    
    · ऑर्डर एंट्री पीरियड 11:00 AM 11:45 am^
    · मैचिंग पीरियड 11:45 AM 12:00 PM
    SPOS स्क्रिप्स के लिए लगातार ट्रेडिंग*# 12:00 PM 3:30 PM
    समय-समय पर कॉल ऑक्शन (1 घंटे के 4 सेशन) 11:30 AM 3:30 PM
    सेटलमेंट डिटेल्स के लिए ऑक्शन    
    · ऑफर एंट्री और मैचिंग पीरियड 12:00 PM 12:45 PM
    दोपहर ब्लॉक डील विंडो 1:30 PM 1:45 PM
    क्लोजिंग 3:30 PM 3:40 PM
    क्लोजिंग के बाद 3:40 PM 3:50 PM
    ट्रेड मॉडिफिकेशन T+1 - 4:00 PM
    ट्रेड मॉडिफिकेशन T+0   1:45 PM

    Mock Trading क्या होती है?

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) जैसे बड़े स्टॉक एक्सचेंजों पर मॉक ट्रेडिंग सेशन, फाइनेंशियल मार्केट के सुचारू रूप से काम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये सिम्युलेटेड ट्रेडिंग सेशन, ट्रेडिंग सदस्यों, मार्केट बिचौलियों और खुद एक्सचेंजों को अपने सिस्टम को टेस्ट करने और जोखिम-मुक्त माहौल में उनकी मजबूती सुनिश्चित करने के लिए एक जरूरी मंच प्रदान करते हैं। इसलिए दोनों ही एक्सचेंज समय-समय पर मॉक ट्रेडिंग सेशन का आयोजन करते हैं। आइए जानते हैं कि मॉक ट्रेडिंग (What is Mock Trading) सेशन क्या होता है?

    मॉक ट्रेडिंग सेशन असल में स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा अपने ट्रेडिंग और रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम को टेस्ट करने के लिए किए जाने वाले सिमुलेशन या ड्रेस रिहर्सल होते हैं। इन सेशन को असली ट्रेडिंग के माहौल जैसा ही बनाने के लिए डिजाइन किया जाता है, जिससे इसमें हिस्सा लेने वाले लोग बिना किसी असल पैसे के लेन-देन के ट्रेडिंग कर सकें। इन सेशन के दौरान, ब्रोकर और उनके क्लाइंट खरीदने और बेचने के ऑर्डर दे सकते हैं, एल्गोरिदम को टेस्ट कर सकते हैं, और एक्सचेंजों द्वारा शुरू किए गए किसी भी नए सिस्टम या अपग्रेड से परिचित होने का मौका पा सकते हैं।

    Source- BSE NSE

    यह भी पढ़ें- JP Associates की 'कर्ज-कथा', जिसे ₹14535 करोड़ में जीते अदाणी हारे अनिल अग्रवाल; उसके ऊपर ₹55357.39 करोड़ का कर्ज

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)