सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SpaceX Share Price: दुनिया के सबसे बड़े अरबपति की स्पेसएक्स ने रचा इतिहास, सबसे बड़े IPO की हुई लिस्टिंग

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 07:46 PM (IST)

    SpaceX Share Price: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स Nasdaq पर लिस्ट हो गई है। यह इतिहास का सबसे बड़ा IPO है। कंपनी ने $75 बिलियन जुटाए और इसकी शुरुआती वैल ...और पढ़ें

    SpaceX Nasdaq पर लिस्ट।

    SpaceX Nasdaq पर लिस्ट।

    HighLights

    1. SpaceX Nasdaq पर लिस्ट।

    2. इतिहास का सबसे बड़ा IPO, $75 बिलियन जुटाए।

    3. एलन मस्क के पहले ट्रिलिनियर बनने की उम्मीद।

    नई दिल्ली। SpaceX Share Price: दुनिया के सबसे बड़े अरबपति एलन मस्क की स्पेसएक्स (SpaceX IPO) शेयर बाजार में लिस्ट हो गई है। यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ है। SpaceX की टीम ने न्यूयॉर्क में Nasdaq पर ओपनिंग बेल बजाकर अपने बहुप्रतीक्षित मार्केट डेब्यू की शुरुआत की।

    SpaceX की लिस्टिंग के बीच अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुले। Dow Jones Industrial Average 300.0 अंक या 0.59% बढ़कर 51,148.73 पर खुला। S&P 500 16.6 अंक या 0.22% बढ़कर 7,410.85 पर खुला, जबकि Nasdaq Composite 26.3 अंक या 0.10% गिरकर 25,783.359 पर खुला।

    SpaceX ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए $75 बिलियन जुटाए और इसकी शुरुआती वैल्यूएशन लगभग $1.77 ट्रिलियन रही। यह आंकड़ा सिर्फ बड़ा नहीं है, बल्कि यह स्टॉक मार्केट के इतिहास का सबसे बड़ा IPO है।

    SpaceX शेयर बाजार में लिस्ट हो गया है। ओपनिंग बेल समारोह के दौरान, SpaceX की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल को एल्टन जॉन के हिट गाने "रॉकेट मैन" पर गाते हुए देखा गया, जो मार्केट खुलने के समय बज रहा था।

    SpaceX का शेयर प्राइस क्या?

    एलन मस्क की स्पेसएक्स का IPO अमेरिका के नैस्डैक एक्सचेंज पर SPCX टिकर नाम से लिस्ट हुआ। SpaceX, नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज पर $171 प्रति शेयर (SpaceX Share Price) के भाव से ट्रेडिंग शुरू करने जा रही है। इस खबर को लिखते वक्त अभी इसके शेयरों में ट्रेडिंग शुरू नहीं हुई है। यह कीमत इसके शुरुआती ऑफर प्राइस $135 प्रति शेयर से काफी ज्यादा है। शेयर की कीमत के बारे में यह जानकारी रॉयटर्स ने दी है।

    क्या बोले एलन मस्क?

    न्यूयॉर्क में SpaceX की ट्रेडिंग शुरू होने से कुछ समय पहले, कंपनी के फाउंडर और CEO एलन मस्क ने कहा- "यह यकीन करना मुश्किल है कि एल सेगुंडो के एक वेयरहाउस में शुरू हुई एक छोटी सी कंपनी अब अब तक के सबसे बड़े IPO के साथ पब्लिक हो रही है। मुझे SpaceX के सफल होने की उम्मीद 10% से भी कम थी। हम उन सभी लोगों को ले जाना चाहते हैं जो चांद पर जाना चाहते हैं, जो मंगल पर जाना चाहते हैं, या सोलर सिस्टम में कहीं भी जाना चाहते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि SpaceX की हमारी शानदार टीम के साथ हम आपके लिए ऐसा कर पाएंगे।"

    खबरें और भी

    मस्क बनेंगे पहले ट्रिलिनियर

    स्पेस और AI कंपनी में निवेश की भारी मांग के कारण आई इस बढ़ोतरी से कंपनी की मार्केट वैल्यू $2.2 ट्रिलियन हो जाएगी और मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर के तौर पर अपनी जगह मजबूती से बना लेंगे।

    आपको बता दें कि फिक्स प्राइस के साथ अमेरिकी मार्केट में कोई कंपनी पहली बार लिस्ट हुई है। वैश्विक स्तर पर यह अब तक की सबसे बड़ी शेयर लिस्टिंग कही जा रही है। एलन मस्क के स्पेसएक्स का IPO अमेरिका के नैस्डैक एक्सचेंज पर SPCX टिकर नाम से लिस्ट हुआ। SpaceX के शेयर Nasdaq में $171 पर खुलने के संकेत दे रहे हैं, जो $135 के IPO प्राइस से 27% ज्यादा है।

    SpaceX ने लॉन्च किया फाल्कन 9 रॉकेट

    SpaceX के फाउंडर एलन मस्क Nasdaq के इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। इसके बजाय, उन्होंने उसी समय टेक्सास से कर्मचारियों और समर्थकों को दूर से संबोधित किया।

    SpaceX ने शुक्रवार को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से फाल्कन 9 रॉकेट लॉन्च किया। यह लॉन्च नैस्डैक (Nasdaq) पर कंपनी की बहुप्रतीक्षित ट्रेडिंग शुरुआत से कुछ ही घंटे पहले हुआ। इस मिशन के जरिए 29 स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लो-अर्थ ऑर्बिट में भेजा जा रहा है, जो पब्लिक मार्केट में उतरने की तैयारी कर रही कंपनी के लिए एक और अहम उपलब्धि है।

    यह भी पढ़ें- सोमवार को Vedanta की 4 कंपनियों की लिस्टिंग के बाद कौन कराएगा मुनाफा, किसमें दांव लगाना सही? एक्सपर्ट ने बताया

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)