अंबानी-अदाणी समेत भारत के टॉप 5 अमीरों के पास ₹25 लाख करोड़, SpaceX वाले मस्क अकेले लेकर बैठे हैं ₹95 लाख करोड़
स्पेसएक्स के आईपीओ (SpaceX IPO) के बाद एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बनने वाले हैं, जिनकी संपत्ति 95 लाख करोड़ रुपये (Elon Musk Net Worth) हो गई ...और पढ़ें

एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बनने को तैयार
HighLights
एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बनने को तैयार।
स्पेसएक्स आईपीओ ने उनकी संपत्ति में भारी इजाफा किया।
भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति से कई गुना अधिक।
नई दिल्ली। दुनिया इस समय वैश्विक मंदी की ओर बढ़ रही है। मिडिल ईस्ट संघर्ष की वजह से बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था चरमा गई है। भारत ही एक ऐसा देश है जो सबसे तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। लेकिन भारत के अमीर अरबपतियों की संपत्ति में उतना इजाफा नहीं हो रहा है, जितना दुनिया के सबसे बड़े अरबपति एलन मस्क की नेट वर्थ भाग रही है। वो भी रॉकेट की रफ्तार से। रॉकेट इसलिए क्योंकि उनकी कंपनी स्पेस एक्स रॉकेट बनाती है।
इस कंपनी का आईपीओ (SpaceX IPO) आ चुका है। और आज यानी 12 जून को इसकी लिस्टिंग भी है। उनकी संपत्ति भारत के दो अरबपति अंबानी और अदाणी ही नहीं, बल्कि 5 या 10 अरबपति को भी मिला दें तब भी एलन मस्क की संपत्ति उनसे कई गुना अधिक है।
इन सबके बीच स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करने वाले हैं। स्पेस टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार में क्रांति लाने वाले मस्क अब दुनिया के पहले ट्रिलिनियर (World First Trillionaire) बनने वाले हैं। उनकी कुल संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर को पार करने वाली है। अभी उनकी नेट वर्थ लगभग 93 लाख करोड़ रुपये है। यह रकम इतनी बड़ी है कि भारत की वार्षिक जीडीपी के मुकाबले भी कई गुना अधिक दिखाई देती है। हर सेकेंड उनकी नेट वर्थ बदल (Elon Musk Net Worth) रही है। यह बदलाव Space X की लिस्टिंग के बीच हो रहा है।
यह भी पढ़ें- दिवालिया JP Associates खरीदने वाले अदाणी का बड़ा दांव, ₹765.25 करोड़ देकर इस कंपनी में खरीद ली 100% हिस्सेदारी
54 साल के एलन मस्क की संपत्ति में यह उछाल उनकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के रिकॉर्ड आईपीओ (Space X IPO) के बाद आया है। कंपनी को निवेशकों से जबरदस्त समर्थन मिला, जिससे उसका बाजार मूल्य नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। इसके साथ ही मस्क की कुल संपत्ति में भारी इजाफा हुआ और उन्होंने ट्रिलियन डॉलर क्लब में अकेले प्रवेश कर लिया।
खबरें और भी
दूसरे अमीरों से बहुत आगे निकले मस्क
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गूगल के फाउंडर लैरी पेज की संपत्ति करीब 300 अरब डॉलर के आसपास है। यानी एलन मस्क की संपत्ति उससे भी तीन गुना से ज्यादा है। यही नहीं, अब तक दुनिया में केवल कुछ ही कारोबारी 400 अरब डॉलर की संपत्ति के स्तर तक पहुंच पाए थे, लेकिन मस्क ने इन सभी रिकॉर्डों को पीछे छोड़ दिया है।
मस्क की संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा स्पेसएक्स में उनकी हिस्सेदारी से आता है। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी का मूल्य ही सैकड़ों अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला और अन्य कंपनियों में उनके निवेश ने भी उनकी दौलत को नई ऊंचाई दी है।
स्पेसएक्स आज रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार कर रही है। यही वजह है कि निवेशक कंपनी के भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
अदाणी-अंबानी की कुल संपत्ति भी एलन मस्क के आगे बहुत कम
भारत के दो सबसे बड़े उद्योगपतियों गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति को जोड़ दिया जाए, तब भी एलन मस्क उनसे कई गुना अधिक अमीर हैं। मस्क की कुल नेट वर्थ दोनों भारतीय अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति से लगभग छह गुना ज्यादा है।
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार इस समय भारत के दो अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की नेट वर्थ क्रमश $86.8B और $85.2B है। दोनों की कुल नेटवर्थ 172 बिलियन डॉलर है। वहीं, दूसरी ओर मस्क की नेट वर्थ हर मिनट बदल रही है। इस समय उनकी नेटवर्थ 982 बिलियन डॉलर है। अंबानी और अदाणी की कुल संपत्ति से एनल मस्क की नेट वर्थ 810 बिलियन डॉलर ज्यादा है।
रुपयों में बात करें तो एलन मस्क की नेटवर्थ (Elon Musk Net Worth) भारतीय रुपये में करीब 95 लाख करोड़ रुपये (1 ट्रिलिनयर डॉलर के हिसाब से) है। वहीं, अंबानी की लगभग 8 लाख करोड़ और अदाणी की लगभग 8 लाख करोड़ रुपये है। दोनों को मिला दिया जाए तो यह करीब 16.5 लाख करोड़ होगी।
इस हिसाब से एलन मस्क की संपत्ति इन दोनों की लगभग 5.75 गुना ज्यादा है। भारत के 5 अरपतियों की कुल संपत्ति 267.7 बिलियन डॉलर (लगभग 25 लाख करोड़ रुपये) है। भारत के टॉप 5 अरबपतियों की कुल नेट वर्थ से एलन मस्क की संपत्ति 732.3 बिलियन डॉलर अधिक है।
इतिहास में दर्ज हुआ नाम
1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा पार करने के साथ ही एलन मस्क ने वैश्विक कारोबारी इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लेंगे। SpaceX IPO की लिस्टिंग होती है वह इस मुकाम को पार सकते हैं। दुनिया के पहले ट्रिलिनियर के रूप में उनकी यह उपलब्धि आने वाले वर्षों तक चर्चा का विषय बनी रहेगी। यह दिखाता है कि तकनीक, अंतरिक्ष और नवाचार के क्षेत्र में बनाई गई कंपनियां किस तरह अभूतपूर्व संपत्ति का निर्माण कर सकती हैं।
एलन मस्क सिर्फ अपनी दौलत के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता, नए प्रयोगों के प्रति जुनून और कई बार विवादित माने जाने वाले बयान उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखते हैं।
SpaceX IPO की डिटेल
स्पेसएक्स द्वारा अपने आईपीओ के माध्यम से $75 बिलियन जुटाने के बाद आज वॉल स्ट्रीट में कारोबार शुरू हो जाएगा। इसकी लिस्टिंग स्पेसएक्स को सबसे बड़ी सार्वजनिक कंपनियों में शामिल कर देगी, और मस्क को आज बाद में दुनिया का पहला खरबपति घोषित किया जा सकता है।
पिछली रात, स्पेसएक्स ने घोषणा की कि उसने रिकॉर्ड-तोड़ आरंभिक सार्वजनिक पेशकश में $75 बिलियन जुटाए हैं, जिससे कंपनी का मूल्य $1.77 बिलियन बैठता है। इसने अपने क्लास ए कॉमन स्टॉक के 555,555,555 शेयर $135.00 प्रति शेयर पर सफलतापूर्वक बेचे।