सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को Vedanta की 4 कंपनियों की लिस्टिंग के बाद कौन कराएगा मुनाफा, किसमें दांव लगाना सही? एक्सपर्ट ने बताया

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 07:02 PM (IST)

    सोमवार, 15 जून को वेदांता की चार डीमर्ज (Vedanta Demerger) हुई कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी, जिसके बाद निवेशक शेयरों की खरीद-बिक्री कर सके ...और पढ़ें

    वेदांता की चार डीमर्ज कंपनियों की 15 जून को लिस्टिंग

    वेदांता की चार डीमर्ज कंपनियों की 15 जून को लिस्टिंग

    HighLights

    1. वेदांता की चार डीमर्ज कंपनियों की 15 जून को लिस्टिंग।

    2. निवेशकों को वेदांता एल्युमीनियम मेटल में दांव लगाने की सलाह।

    3. एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतें और क्षमता विस्तार मुख्य कारण।

    नई दिल्ली। सोमवार यानी 15 जून को शेयर बाजार में अनिल अग्रवाल की वेदांता की चार कंपनियों की लिस्टिंग हैं। जिन चार कंपनियों की लिस्टिंग सोमवार को होनी है, वह वेदांता से अलग हुई हैं। लिस्टिंग के बाद डीमर्जर प्रक्रिया (Vedanta Demerger) पूरी हो जाएगी। पैरेंट कंपनी वेदांता के शेयर रिकॉर्ड डेट 1 मई 2026 तक रखने वाले निवेशकों को चार नई कंपनियों के शेयर मिल गए हैं। अब 15 जून को लिस्टिंग के बाद निवेशक इसे बेच सकते हैं और नए निवेशक इसे खरीद सकते हैं।

    लेकिन सवाल यह है वेदांता की जिन चार कंपनियों की लिस्टिंग सोमवार (Vednata New Companies Listing) को होनी है, उसमें से किस कंपनी में निवेशकों के लिए दांव लगाना सही रहेगा या फिर कौन सी कंपनी निवेशकों को मोटा फायदा कर सकती है?

    वेदांता के निवेशकों के किन नई कंपनियों के शेयर मिले?

    अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी ने अप्रैल में घोषणा की थी कि उसके हर योग्य शेयरहोल्डर को वेदांता में रखे हर शेयर के बदले वेदांता एल्युमीनियम मेटल (VAML) का एक शेयर, तलवंडी साबो पावर (अब वेदांता पावर) का एक शेयर, माल्को एनर्जी (अब वेदांता ऑयल एंड गैस) का एक शेयर और वेदांता आयरन एंड स्टील का एक शेयर मिलेगा। यह भारत के मेटल्स और माइनिंग सेक्टर में सबसे बड़े कॉर्पोरेट रीस्ट्रक्चरिंग में से एक है।

    वेदांता की चार नई कंपनियों में से किसका शेयर खरीदें?

    वेदांता की जिन चार कंपनियों की लिस्टिंग 15 जून को होनी है उनमें शामिल है- वेदांता एल्युमीनियम मेटल, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील। निवेशकों के मन में सवाल है कि आखिर इनमें से कौन से शेयर पर दांव लगा सकते हैं?

    खबरें और भी

    इसे लेकर SBI सिक्योरिटीज में फंडामेंटल रिसर्च के हेड, सनी अग्रवाल ने कहा कि निवेशक वेदांता एल्युमीनियम मेटल के शेयर खरीदने पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि कंपनी अपनी एल्युमीनियम क्षमता को तेजी से बढ़ा रही है और LME एल्युमीनियम की कीमतें भी मजबूत हैं।

    वेदांता एल्युमीनियम मेटल की उचित कीमत (फेयर वैल्यू) 489 रुपये प्रति शेयर है, जबकि वेदांता पावर की उचित कीमत 44 रुपये प्रति शेयर है। एनालिस्ट के अनुसार, वेदांता ऑयल एंड गैस की उचित कीमत 42 रुपये प्रति शेयर है, जबकि वेदांता आयरन एंड स्टील की उचित कीमत 19 रुपये प्रति शेयर है।

    Vedanta Aluminium पर क्यों लगाएं दांव?

    ICICI डायरेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "वेदांता डीमर्जर प्रक्रिया में अलग हुई चार कंपनियों में सबसे आकर्षक कंपनी वेदांता एल्यूमिनयम है। इसकी लिस्टिंग के समय अनुमानित वैल्यूएशन 400 रुपये प्रति शेयर से अधिक हो सकती है। इसकी वजह ग्रुप के रेवेन्यू और मार्जिन में इसका मजबूत योगदान है, साथ ही इंडस्ट्री के अनुकूल हालात जैसे कि ग्लोबल स्तर पर सप्लाई की कमी, एल्युमीनियम की ऊंची कीमतें और क्षमता विस्तार से वॉल्यूम में हो रही बढ़ोतरी भी इसे मजबूती देते हैं।"

    यह भी पढ़ें- अंबानी, अनिल और अदाणी की रेयर अर्थ मिनरल्स पर नजर, तीनों ने दिखाई दिलचस्पी; चीन का तिलिस्म तोड़ने की तैयारी!

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)