सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vedanta की 4 कंपनियों की लिस्टिंग पर बड़ी खबर, नोट कर लें खास तारीख; डीमर्जर पर लगेगी अंतिम मुहर

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 08:02 PM (IST)

    Vedanta Demerger: वेदांता के डीमर्जर के बाद बनी चार नई कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग 15 जून 2026 को होगी। ...और पढ़ें

    वेदांता की चार नई कंपनियों की लिस्टिंग 15 जून को

    वेदांता की चार नई कंपनियों की लिस्टिंग 15 जून को

    HighLights

    1. वेदांता की चार नई कंपनियों की लिस्टिंग 15 जून को।

    2. डीमर्जर 1 मई 2026 से प्रभावी, निवेशकों को मिले नए शेयर।

    3. अनिल अग्रवाल ने जून मध्य तक लिस्टिंग का संकेत दिया था।

    नई दिल्ली। खनन और धातु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता के डीमर्जर (Vedanta Demerger) के बाद निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि अलग होकर बनी नई कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग कब होगी। अब इसको लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। वेदांता से अलग हुई चार कंपनियों की लिस्टिंग सोमवार 15 जून 2026 को होगी। लिस्टिंग के साथ ही कंपनी के डीमर्जर प्लान पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

    दरअसल, इसे लेकर खुद वेदांता के फाउंडर अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal Vedanta) ने कहा था कि जून के मध्य तक नई कंपनियों की लिस्टिंग होगी। ऐसे में 15 जून ही जून मध्य का आखिरी दिन है।

    1 मई से लागू हुआ था डीमर्जर

    अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांता लिमिटेड का डीमर्जर 1 मई 2026 से प्रभावी हुआ था। डीमर्जर योजना के तहत वेदांता के प्रत्येक पात्र शेयरधारक को उसके पास मौजूद हर एक वेदांता शेयर के बदले चार नई कंपनियों का एक-एक शेयर आवंटित किया गया है।

    डीमर्जर के बाद वेदांता समूह पांच अलग-अलग कारोबारों में बंट गया है। इनमें वेदांता लिमिटेड, वेदांता एल्युमिनियम (Vedanta Aluminum Listing), वेदांता ऑयल एंड गैस (Vedanta Oil And Gas), वेदांता पावर (Vedanta Power) और वेदांता आयरन एंड स्टील (Vedanta Iron and Steel) शामिल हैं।

    15 जून को वेदांता की 4 कंपनियों की लिस्टिंग

    वेदांता से अलग होकर बनी चार कंपनियों के शेयर निवेशकों के डीमैट खातों में पहले ही जमा किए जा चुके हैं। हालांकि, अंतिम नियामकीय मंजूरियों और एक्सचेंज की प्रक्रिया पूरी होने तक इन शेयरों में ट्रेडिंग शुरू नहीं हुई थी। लिस्टिंग के बाद चारों कंपनियों के शेयरों ट्रेडिंग शुरू होगी। 15 जून को वेदांता की चारों कंपनियों की लिस्टिंग हो जाएगी।

    खबरें और भी

    वेदांता की चार नई कंपनियों की डिटेल

    Vedanta Aluminum Metal Limited

    स्क्रिप कोड- 544780
    सिंबल- VAML
    ISIN No.- INE1CDF01017

    Vedanta Power Limited (पहले तलवंडी साबो पावर लिमिटेड के नाम से जाना जाता था)

    स्क्रिप कोड - 544781
    सिंबर- VEDPOWER
    ISIN No.- INE694L01019

    Vedanta Iron And Steel Limited

    स्क्रिप कोड- 544784
    सिंबल- VISL
    ISIN No.- INE1CLE01013

    Vedanta Oil and Gas Limited (पहले मैल्को एनर्जी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था)

    स्क्रिप कोड- 544782
    सिंबल- VOGL
    ISIN No.- INE704J01044

    नाम बदलने की प्रक्रिया भी पूरी

    डीमर्जर प्रक्रिया के तहत वेदांता की पावर और ऑयल-गैस इकाइयों के नाम भी बदले गए हैं। पहले माल्को एनर्जी लिमिटेड के नाम से जानी जाने वाली कंपनी अब "वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड" बन गई है।

    वहीं, तलवंडी साबो पावर लिमिटेड का नाम बदलकर "वेदांता पावर लिमिटेड" कर दिया गया है। इसे डीमर्जर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- अंबानी, अनिल और अदाणी की रेयर अर्थ मिनरल्स पर नजर, तीनों ने दिखाई दिलचस्पी; चीन का तिलिस्म तोड़ने की तैयारी!

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)