सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Are Banks Open Today: आज जन्माष्टमी के दिन आपके शहर में बैंक बंद हैं या खुले? जाने से पहले तुरंत चेक करें लिस्ट

Published: Fri, 04 Sep 2026 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2026 10:12 AM (IST)

Janmasthami Bank Holiday: जन्माष्टमी के अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि कुछ शहरों में बैंक ...और पढ़ें

Is Today Bank Holiday: जन्माष्टमी के दिन आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद हैं? जानें से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Is Today Bank Holiday: जन्माष्टमी के दिन आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद हैं? जानें से पहले देख लें पूरी लिस्ट

HighLights

  1. जन्माष्टमी पर देश के 20 राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

  2. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहरों में बैंक खुले रहेंगे।

  3. इंटरनेट बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज पूरे देश में जन्माष्टमी (Janmasthami Bank Holiday 2026) का त्योहार मनाया जा रहा है। कई जगहों पर सरकारी छुट्टी है, लेकिन जगह ऐसी भी हैं, जहां आज भी काम जारी है (Is Bank Open or Closed Today)। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि आज के दिन बैंक बंद हैं या खुले हैं (Is Today Bank Holiday)? तो अगर आपके मन में भी बैंक को लेकर ये सवाल है, तो ये खबर आपके लिए है।

कहां-कहां बंद हैं बैंक?

मालूम हो कि रक्षाबंधन के दिन भी कुछ जगहों पर बैंक थे और आज भी। आज देश के 20 राज्य ऐसे हैं, जहां पर बैंक बंद हैं। इन राज्यों में यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और सिक्कम जैसे राज्य शामिल हैं।

4 सितंबर को इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक:

  • अहमदाबाद
  • आईजॉल
  • कानपुर
  • कोच्‍ची
  • कोलकाता
  • गंगटोक
  • चंडीगढ़
  • चेन्नई
  • जम्मू
  • जयपुर
  • तिरुवनंतपुरम
  • देहरादून
  • पटना
  • भुवनेश्वर
  • भोपाल
  • रांची
  • रायपुर
  • लखनऊ
  • विजयवाड़ा
  • श्रीनगर
  • शिमला
  • शिलांग
  • हैदराबाद

कहां-कहां खुले रहेंगे बैंक?

आज के दिन बैंक अगरतला, बेलापुर, बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, मुंबई, नागपुर, दिल्ली और पंजी में खुले रहेंगे। ऐसे में अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो आप बैंक से जुड़ा कोई भी काम निपटा सकते हैं।

बैंक बंद होने से अटकेगा काम?

बता दें कि बैंक बंद होने का मतलब ये नहीं है कि बैंक से जुड़े लेनदेन भी बंद रहेंगे। आप इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) का इस्तेमाल कर सकते हैं और सभी तरह की ऑनलाइन सेवाएं भी पहले की तरह जारी रहेंगी। बस कुछ जगहों पर बैंक बंद होने की वजह से कागजी कामकाज नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: Top 5 Mutual Funds: इन म्यूचुअल फंड्स ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 1 साल में डबल किया पैसा; लिस्ट में SBI का भी नाम