सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Top 5 Mutual Funds: इन म्यूचुअल फंड्स ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 1 साल में डबल किया पैसा; लिस्ट में SBI का भी नाम

Published: Tue, 01 Sep 2026 07:12 PM (IST)

Top 5 Investment: यह लेख उन 5 म्यूचुअल फंड्स के बारे में बताता है जिन्होंने एक साल में निवेशकों का ...और पढ़ें

Top 5 Mutual Funds: इन म्यूचुअल फंड्स ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 1 साल में डबल किया पैसा; लिस्ट में SBI का भी नाम

Top 5 Mutual Funds: इन म्यूचुअल फंड्स ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 1 साल में डबल किया पैसा; लिस्ट में SBI का भी नाम

HighLights

  1. 5 म्यूचुअल फंड्स ने एक साल में पैसा दोगुना किया।

  2. निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड ने 129.4% रिटर्न दिया।

  3. चांदी की कीमतों में तेजी से सिल्वर ईटीएफ फंड्स बढ़े।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार के रिस्क से दूर रहने वाले लोग, अक्सर SIP या लमसम (SIP vs Lumpsum) के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश (Best Mutual Fund to invest in 2026) करते हैं। ऐसे में निवेशकों को हमेशा उन फंड्स की तलाश रहती है, जो कम समय में ज्यादा मुनाफा करवा सकें। तो अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है।

आज आपको ऐसे 5 फंड्स (Top 5 Mutual Fund) के बारे में बताएंगे जिन्होंने 1 साल में निवेशकों का पैसा डबल किया है। साथ ही जानेंगे कि अगर किसी ने इन फंड्स में ₹5 लाख का लमसम निवेश किया होता, तो आज वो कितना हो गया होता। तो आइए आपको बताते हैं उन जादुई फंड्स के बारे में।

क्या हैं उन 5 फंड्स का नाम?

बाजार में हर तरह के फंड मौजदू हैं। कुछ फंड्स ने नेगेटिव रिटर्न दिया है, तो कुछ ऐसे हैं जिन्होंने 100% और उससे भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। ऐसे ही कुछ फंड्स के नाम हैं:

  • निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड
  • एसबीआई सिल्वर ईटीएफ एफओएफ
  • कोटक सिल्वर ईटीएफ एफओएफ
  • ज़ेरोधा सिल्वर ईटीएफ एफओएफ
  • डीएसपी सिल्वर ईटीएफ एफओएफ

आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं कि किस फंड ने कितना रिटर्न दिया

Fund Name Category Plan AUM in cr. Return SIP Allowed
निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड थीमैटिक फंड - ग्लोबल ग्रोथ 1191.7204 129.40% नहीं
एसबीआई सिल्वर ईटीएफ एफओएफ एफओएफ (घरेलू) - सिल्वर ग्रोथ 3678.7025 97.40% हां
कोटक सिल्वर ईटीएफ एफओएफ एफओएफ (घरेलू) - सिल्वर ग्रोथ 914.3285 96.10% हां
ज़ेरोधा सिल्वर ईटीएफ एफओएफ एफओएफ (घरेलू) - सिल्वर ग्रोथ 215.5328541 95.70% हां
डीएसपी सिल्वर ईटीएफ एफओएफ एफओएफ (घरेलू) - सिल्वर ग्रोथ 675.1294 95.40% हांं

इन फंड्स में तूफानी तेजी की क्या है वजह?

निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड की बात करें तो इसने 1 साल में लगभग 129.4% रिटर्न दिया है। इसके पीछे टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े शेयरों की ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। वहीं सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड्स की बात करें तो, पिछले एक साल में चांदी की कीमतों में आई भारी तेजी के चलते इनमें इतनी ग्रोथ देखी गई।

₹500000 के 1 साल में कितने बने?

मान लीजिए आपने निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड में ₹500000 का लमसम निवेश किया। 129.4% के रिटर्न के हिसाब से देखें तो 1 साल में ₹500000 के ₹11,47,700 बन गए होंगे। यानी कि ₹50000 पर पूरे ₹6,47,000 का फायदा हुआ।

डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड के बारे में दी गई ये जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: EPFO Updates: नौकरी से निकाले जाने पर कब और कितना निकाल सकते हैं PF, क्या है 12 महीने बेरोजगारी वाला नियम?