सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Japan Stock Market Crash: निक्केई में 12 फीसदी की गिरावट, भारतीय शेयर बाजार में भी तबाही

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 09:16 AM (IST)

    जापान के शेयर बाजार का सूचकांक निक्केई में आज भारी बिकवाली देखने को मिली है। इस बिकवाली का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ेगा। निक्केई एक्सचेंज खुलने ...और पढ़ें

    Japan Stock Market Crash: ब्लैक मंडे से भी बड़ी गिरावट
    Japan Stock Market Crash: ब्लैक मंडे से भी बड़ी गिरावट

    HighLights

    1. जापान के निक्केई एक्सचेंज 7 फीसदी से ज्यादा गिर गए।
    2. अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली का असर पड़ा है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार से पहले ही जापान के स्टॉक मार्केट से बड़ा अपडेट सामने आया है। आज जापान के शेयर बाजार में बिकवाली जारी है। सोमवार को खुलते ही जापान का स्टॉक एक्सचेंज nikkei में भारी गिरावट देखने को मिली। निक्केई खुलने के आधे घंटे के बाद 2,400 अंक यानी करीब 7 फीसदी गिर गया। जापान के समय के अनुसार सुबह 10:20 बजे nikkei 2,222 अंक या 6.19 फीसदी टूटकर 33,687 अंक पर बंद हुआ।

    7 फीसदी की गिरावट अभी तक की सबसे बड़ी गिरावट है। पिछले महीने यानी जुलाई में टॉपिक्स इंडेक्स में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

    गिरावट की वजह

    पिछले हफ्ते शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में बिकवाली देखने को मिली थी। यह बिकवाली अमेरिकी अर्थव्यवस्था में कमजोरी के संकेतों की वजह से आई। अमेरिकी शेयर बाजार के तीनों प्रमुख एक्सचेंज भारी गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी जॉब को लेकर एक रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिकी कंपनियां कम नियुक्ति कर रही है।

    रिपोर्ट में नियुक्तियों के आंकडें भी दिए गए थे। इस रिपोर्ट के बाद एसएंडपी 500 इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा गिर गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में भी 1.5 फीसदी और टेक हैवीवेट नैस्डैक कंपोजिट 2.4 फीसदी की गिरावट आई। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की ब्याज दरों में कटौती पर आई टिप्पणी के बाद अमेरिकी बाजार में बिकवाली शुरू हुई।

    अगर फेड सितंबर में ब्याज दरों को कटौती करता है तब कंपनियों को पैसा उधार लेना होगा और ऐसे में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। लेकिन, अगर दरों में कटौती नहीं होती है तो अमेरिका में मंदी का खतरा बन सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dollar vs Rupee: लाइफ-टाइम लो पर पहुंच गया रुपया, फॉरेन आउटफ्लो रही गिरावट की वजह

    भारतीय शेयर बाजार पर दिखा असर

    अमेरिकी और जापान के शेयर बाजार में जारी बिकवाली का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। आज शेयर मार्केट के दोनों एक्सचेंज यानी सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। दोनों सूचकांक 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार के साथ भारतीय करेंसी भी लाइफ टाइम लो पर पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए अपडेट किए फ्यूल प्राइस, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें ताजा दाम