सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबानी को टक्कर देने IPL में उतरे कुमार मंगलम बिड़ला, नीता और आकाश की MI को कदम रखते ही छोड़ा पीछे

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 06:21 AM (IST)

    कुमार मंगलम बिड़ला ने आरसीबी का अधिग्रहण कर क्रिकेट व्यवसाय में प्रवेश किया है। इस सौदे के साथ, आरसीबी आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है, जिसकी कीमत 1 ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कुमार मंगलम बिड़ला ने क्रिकेट व्यवसाय में कदम रखा।

    2. आरसीबी 1.78 अरब डॉलर में खरीदी, बनी सबसे महंगी टीम।

    3. मुकेश अंबानी की मुंबई इंडियंस को मूल्यांकन में पीछे छोड़ा।

    नई दिल्ली। भारत में एक से एक बड़े बिजनेसमैन है। टाटा, अंबानी, अदाणी से लेकर बिड़ला तक। ये कुछ ऐसे बड़े व्यापारिक घराने हैं जिनका बिजनेस लगभग-लगभग हर क्षेत्र में फैला हुआ है। जिस क्षेत्र में इनका बिजनेस नहीं भी है, उसमें ये घराने समय-समय पर एंट्री मारते रहते हैं। अभी तक मुकेश अंबानी ही क्रिकेट के फील्ड में किस्मत आजमा रहे थे अब उन्हें टक्कर देने के लिए आदित्य बिड़ला ग्रुप भी मैदान में कूद गया है।

    यानी अब अंबानी एंड फैमिली को क्रिकेट बिजनेस में आदित्य बिड़ला ग्रुप से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। मैदान में कदम रखते ही कुमार मंगलम बिड़ला ने नीता और आकाश अंबानी की IPL टीम मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ दिया।

    अब आपको लग रहा होगा कि मुंबई तो सबसे पुरानी टीमों में से एक हैं और अंबानी शुरू से ही इसके मालिक तो कैसे 2026 में कुमार मंगलम बिड़ला ने क्रिकेट बिजनेस में कदम रखते ही नीता और आकाश अंबानी को पीछे छोड़ दिया? इसी सवाल का जवाब आपको मिलेगा यहां। आइए जानते हैं कि कैसे कदम रखते ही कुमार मंगलम बिड़ला ने अंबानी की मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ दिया।

    RCB में हिस्सेदारी खरीद बिड़ला ग्रुप ने क्रिकेट के फील्ड में मारी एंट्री

    भारतीय और विदेशी कारोबारी संस्थाओं के एक समूह ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी का पूरा मालिकाना हक लगभग 1.78 अरब डॉलर लगभग 16.5 हजार करोड़ की भारी-भरकम रकम में सफलतापूर्वक खरीद लिया है। इस "पूरी तरह नकद" सौदे की घोषणा यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) ने की, जो IPL और WPL में RCB टीमों की मौजूदा मालिक है।

    खबरें और भी

    USL द्वारा जारी एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, उसके बोर्ड ने फ्रेंचाइजी को एक ऐसे समूह को बेचने की मंजूरी दे दी है, जिसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी रणनीति BXPE शामिल हैं। USL ने कहा कि इस सौदे के बाद, RCB की दोनों टीमें जिन्हें उसकी सहायक कंपनी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चलाया जा रहा था अब इस समूह के "स्वामित्व और संचालन" में होंगी।

    कुमार मंगलम बिड़ला की RCB है IPL की सबसे महंगी टीम?

    RCB इस समय IPL की सबसे बड़ी टीम है। उसकी वैल्यूएशन सबसे ज्यादा है। RCB की कीमत 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16706 करोड़ रुपये है। वहीं, दूसरे नंबर पर राजस्थान है। RR की वैल्यूएशन 1.63 बिलियन डॉलर है।

    रैंक टीम वैल्यूएशन मालिक कौन
    1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1.78 बिलियन डॉलर (16,706 करोड़ रुपये) आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, ब्लैकस्टोन, डेविड ब्लिट्जर
    2 राजस्थान रॉयल्स (RR) 1.63 अरब डॉलर (15,300 करोड़ रुपये) रॉब वाल्टन सहित काल सोमानी के नेतृत्व वाला संघ
    3 मुंबई इंडियंस (MI) 242 मिलियन डॉलर रिलायंस इंडस्ट्रीज (इंडियाविन स्पोर्ट्स)
    4 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 235 मिलियन डॉलर भारत सीमेंट
    5 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 222 मिलियन डॉलर रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मेहता ग्रुप
    6 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 154 मिलियन डॉलर सन टीवी नेटवर्क
    7 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 152 मिलियन डॉलर जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स
    8 गुजरात टाइटन्स (GT) 142 मिलियन डॉलर सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स और टोरेंट ग्रुप
    9 पंजाब किंग्स (PBKS) 141 मिलियन डॉलर प्रीति जिंटा, नेस वाडिया, मोहित बर्मन
    10 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 122 मिलियन डॉलर आरपीएसजी समूह (संजीव गोयनका)

    यह कितनी बड़ी रकम है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह लखनऊ और अहमदाबाद IPL फ्रेंचाइजियों की कुल कीमत - 12,715 करोड़ रुपये (लगभग 1.69 अरब डॉलर) - से भी ज्यादा है, जिन्हें BCCI ने 2021 में बेचा था।

    सबसे महंगी IPL टीम के निवेशक बने कुमार मंगलम बिड़ला

    RCB को खरीदते ही कुमार मंगलम बिड़ला IPL की सबसे महंगी टीम के हिस्सेदार बन गए। RCB की वैल्यूएशन 1.78 बिलियन डॉलर लगभग 16.5 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। RCB की यह वैल्यूएशन IPL के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करता है। इससे पहले इस वैल्यूएशन तक कोई भी टीम यहां तक नहीं पहुंची। वहीं, अगर हम मुकेश अंबानी की मुंबई इंडियंस की बात करें जिसे नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी चलाते हैं उसकी वैल्यूएशन 242 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2273 करोड़ रुपये।

    इस डील के बाद आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, "पिछले 2 दशकों में, IPL एक ग्लोबल स्पोर्ट्स पावरहाउस बन गया है, जिसने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया है और भारत के लिए बहुत ज़्यादा वैल्यू पैदा की है। RCB, आधुनिक खेल जगत की सबसे आकर्षक फ्रेंचाइज़ियों में से एक के तौर पर, आदित्य बिड़ला ग्रुप को संस्था-निर्माण की अपनी विरासत को ग्लोबल खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए एक खास मंच देता है। हम इस एसेट के संरक्षक बनकर बहुत खुश हैं और इस असाधारण विरासत को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।"