सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर बैठे ही खाते में अपडेट करें अपनी KYC, बैंक जाने की नहीं होगी जरूरत

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 08:30 AM (IST)

    हमें कई बार बैंक केवाईसी करवाने के लिए बैंक जाना होता है। लेकिन अब हम बिना बैंक जाए भी केवाईसी करवा सकते है। इसका साफ मतलब होता है कि हम घर बैठे ऑनलाइ ...और पढ़ें

    घर बैठे ही खाते में अपडेट करें अपनी KYC
    घर बैठे ही खाते में अपडेट करें अपनी KYC

    HighLights

    1. बैेक केवाईसी करवाना बहुत जरूरी है।
    2. अगर केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपका अकाउंट बंद भी हो सकता है।
    3. आरबीआई ने केवाईसी से रिलेटिड नियम के बारे में भी बताया है।

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कुछ साल पहले हमें कोई भी डॉक्यूमेंट्स को जमा करने के लिए बैंक जाना पड़ता था। आज हम चाहें तो घर बैठे इन डॉक्यूमेंट्स को अपडेट कर सकते हैं। इसी तरह पहले किसी भी नई सुविधा के लिए अप्लाई करने के लिए हमें नो यॉर कस्टमर यानी केवाईसी करवानी होती थी। इसके अलावा ग्राहक को कई बार स्व घोषणा पत्र भी जमा करना होता है। यह सभी एक जरूरी प्रक्रिया होता है।

    आज के समय में कई बार बैंक के कामों को ऑनलाइन करना पसंद करते हैं। डिजिटल युग में नेट बैंकिंग ने लोगों के कामों को एक हद तक आसान कर दिया है। बैंक अकाउंट ओपन करने से लेकर अब हम ऑनलाइन ही केवाईसी भी करवा सकते हैं। एक समय हमें केवाईसी करवाने के लिए बैंक जाना पड़ता था। अब केवाईसी फॉर्म भरना काफी आसान हो गया है। आइए, जानते हैं कि आपको भी अपना केवाईसी अपडेट करवाना है तो आप यह काम कैसे कर सकते हैं।

    केवाईसी अपडेट कैसे करें

    आपको केवाईसी अपडेट करने के लिए एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होता है। कई बार हमें कुछ बदलाव के लिए भी यह फॉर्म भरना होता है। अगर आपने काफी समय से केवाईसी फॉर्म नहीं भरा हो तो आपको जल्द से जल्द यह काम कर देना चाहिए। अगर हम केवाईसी नहीं करवाते हैं तो हमें बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल करने में काफी परेशानी का सामना हो सकता है।

    एचडीएफसी बैंक (HDFC bank) के ग्राहक https://www.hdfcbank.com/personal/useful-links/important-messages/re-kyc-update लिंक पर जाकर अपना केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। इसी के साथ आईसीआईसीआई बैंक (ICICI bank) के ग्राहक आई-मोबाइल ऐप (i-Mobile app) के जरिये केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।

    केवाईसी अपडेट नहीं करते हैं तो क्या होता है

    अगर कोई ग्राहक केवाईसी अपडेट नहीं करता है तो इसका असर उसके ट्रांजेक्शन पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा उसके अकाउंट को कुछ समय के लिए ब्लॉक हो जाता है। इसका साफ मतलब होता है कि वह किसी भी तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाते हैं। वैसे बैंक जब भी ग्राहक को अकाउंट ब्लॉक करता है तो उसकी जानकारी ग्राहक को दे देता है।

    खबरें और भी

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केवाईसी को लेकर यह कहा कि अगर कोई ग्राहक केवाईसी अपडेट नहीं करता है तो उसका अकाउंट बंद हो सकता है। यह अकाउंट तब ही एक्टिव होता है जब ग्राहक केवाईसी अपडेट करता है।