सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹18 महंगा होने जा रहा है LPG सिलिंडर! गाड़ी में तेल भरवाने से पहले देख लें पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा दाम

Published: Thu, 06 Aug 2026 08:46 AM (IST)

एलपीजी सिलिंडर की कीमत में ₹18 की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे आम आदमी के घर का बजट प्रभावित ...और पढ़ें

क्या है एलपीजी सिलिंडर के दाम?

क्या है एलपीजी सिलिंडर के दाम?

HighLights

  1. एलपीजी सिलिंडर पर ₹18 की बढ़ोतरी का झटका लग सकता है।

  2. पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के ताजा दामों में बदलाव नहीं।

  3. सरकार एलपीजी पर नया लेवी लगाने पर विचार कर रही है।

नई दिल्ली: महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को एक बार फिर तगड़ा झटका लग सकता है। आपके घर के बजट पर फिर से असर पड़ सकता है। बता दें एलपीजी (LPG) गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है, जिससे आपकी रसोई का खर्च बढ़ सकता है। इसके साथ ही, सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी (CNG) के नए रेट भी जारी कर दिए हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि कीमतों में इस बदलाव का आपके मासिक बजट पर क्या असर पड़ने वाला है।

₹18 के झटके की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, भारत का पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय LPG पर ₹1.29 ($0.0136) प्रति किलोग्राम का लेवी (टैक्स) लगाने पर विचार कर रहा है। इसका मतलब है कि मौजूदा खपत के आधार पर इससे सालाना लगभग $460 मिलियन की कमाई होगी और घरेलू इस्तेमाल वाले गैस सिलिंडर की कीमत में लगभग ₹18 की बढ़ोतरी होगी। रिपोर्ट की मानें तो मंत्रालय ने प्राकृतिक गैस के लिए ₹1.43 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की लेवी का प्रस्ताव रखा है, जिससे मौजूदा खपत के स्तर पर सालाना लगभग $1 बिलियन की कमाई होगी।


पेट्रोल-डीजल के रेट्स

LPG में संभावित बढ़ोतरी के बीच, कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें भी अपडेट कर दी हैं। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर यह तय होता है कि आज तेल सस्ता होगा या महंगा।

बता दें कि आज पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। जबकि,नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये लीटर है। वहीं यूपी की बात करें तो लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है। बिहार के पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर है।

अलग-अलग राज्यों में लगने वाले वैट (VAT), स्थानीय टैक्स और माल ढुलाई शुल्क (Freight Charges) के कारण दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों सहित टियर-2 और टियर-3 शहरों में तेल की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिलता है।

CNG के लेटेस्ट रेट

CNG रेट्स दिल्ली और आसपास के इलाकों में 83.09 रुपये किलो मिल रहा है। वहीं, सीएनजी कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ ₹5000 की फीस में शुरू करें खुद का मेडिकल स्टोर! जन औषधि केंद्र से हर महीने कैसे होगी 35-50 हजार की कमाई?