सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LPG Cylinder Price: महंगाई का झटका! आज से बढ़ गए सिलेंडर के दाम, चेक करें नई दरें

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 07:34 AM (GMT+05:30)

    LPG Price Hike On 1 August हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतें अपडेट होती है। आज से अगस्त का महीना शुरू हो गया है। तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे ...और पढ़ें

    LPG Cylinder Price: महंगा हो गया कमर्शियल सिलेंडर
    LPG Cylinder Price: महंगा हो गया कमर्शियल सिलेंडर

    HighLights

    1. कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है।
    2. घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज से अगस्त का महीना शुरू हो गया है। महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने आम जनता को झटका दिया। दरअसल, तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट कर दिये।

    इस बार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Price Hike) में बढ़ोतरी की गई। हालांकि, यह बढ़ोतरी केवल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों (Commercial LPG Cylinder Price) में किया गया है। घरेलू सिलेंडर के दाम अभी भी स्थिर बने हुए हैं।

    आज से कमर्शियल सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हो गया है।

    कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें

    IOCLकी वेबसाइट के अनुसार आज से कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें लागू हो गई है।

    • राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1652.50 रुपये हो गए हैं। पहले इसकी कीमत 1646 रुपये थी।
    • कोलकता में (Kolkata LPG Cylinder Price) कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1756 रुपये से बढ़कर 1764.5 रुपये हो गया।
    • मुंबई में आज से कमर्शियल सिलेंडर 1605 रुपये का हो गया है। जुलाई में इसकी कीमत 1598 रुपये थी।
    • चेन्नई में भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। आज से चेन्नई में कॉर्मशियल सिलेंडर 1809.50 रुपये की जगह 1817 रुपये का हो गया।

    जुलाई में कम हुई थी कीमतें

    पिछले महीने यानी जुलाई में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का एलान किया था। जुलाई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 30 रुपये कम हो गए थे।

    यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: 1 अगस्त के लिए फ्यूल प्राइस हो गए जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें दाम

    घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

    आज से केवल कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ें हैं। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। इस साल महिला दिवस के मौके पर सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम में कटौती की थी। इसके बाद से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है।

    यह भी पढ़ें- Federal Reserve: US फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, कहा- अर्थव्यवस्था ठोस गति से विस्तार कर रही

     

    खबरें और भी