सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैसों का भौकाल: लखनऊ का नवाबी रुतबा या कनपुरिया रंगबाजी, जानिए अमीरी में कौन है असली 'बॉस'?

Updated: Wed, 19 Aug 2026 05:33 PM (GMT+05:30)

Lucknow Vs Kanpur: उत्तर प्रदेश में लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय कानपुर नगर से अधिक है, जिससे यह राज्य का दूसरा सबसे अमीर जिला बन गया है। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) प्रति व्यक्ति आय के मामले में राज्य में शीर्ष पर है।

लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय कानपुर नगर से अधिक है।

लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय कानपुर नगर से अधिक है।

HighLights

  1. गौतमबुद्ध नगर यूपी का सबसे अमीर जिला है।

  2. लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय कानपुर नगर से अधिक है।

  3. कानपुर नगर आठवें, कानपुर देहात अठारहवें स्थान पर है।

नई दिल्ली। Lucknow Vs Kanpur: उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। सबसे अमीर जिला गौतमबुद्ध नगर है, जिसे अधिकतर लोग नोएडा के नाम से भी जानते हैं। लेकिन आज हम दो ऐसे जिलों की प्रति व्यक्ति आय की तुलना कर रहे हैं जिनकी चर्चा यूपी में सबसे ज्यादा होती है। एक है राज्य की राजधानी और दूसरी है कारोबारी शहर। यानी लखनऊ और कानपुर।

लखनऊ को अक्सर नवाबों का शहर कहा जाता है, तो कानपुर को कारोबारियों का शहर। दोनों शहर एक दूसरे को आर्थिक मोर्चे पर टक्कर देते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर प्रति व्यक्ति आय के मामले में नवाबों या फिर कारोबारियों का शहर हावी है।

Lucknow Vs Kanpur: कौन किस पर है भारी

प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला गौतमबुद्ध नगर है। इस जिले की प्रति व्यक्ति आय 1017758 रुपये है। यानी इस जिले के निवासियों की औसत आय सालाना 1017758 रुपये (UP Richest District) है।

वहीं, अगर बात करें लखनऊ और कानपुर की तो कानपुर में दो जिले हैं। एक नाम कानपुर नगर और दूसरे का नाम कानपुर देहात है। कारोबारियों का तबका कानपुर नगर में रहता है। ऐसे में हम यहां कानपुर नगर की प्रति व्यक्ति आय की तुलना लखनऊ से करेंगे।

यह भी पढ़ें- FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा! 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन लोकल पास की शुरुआत; ऐसे करें आवेदन

लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय 216734 रुपये (Lucknow Per Capita Income) है। यह उत्तर प्रदेश की राजधानी भी है। प्रति व्यक्ति उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे अमीर जिला नवाबों का शहर है। यानी यहां के लोग पर कैपिटा इनकम के मामले में कानपुर नगर से आगे हैं।

Lucknow Vs Kanpur Who is richer

अगर कानपुर नगर की प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो इस जिले की प्रति व्यक्ति आय 131956 रुपये (Kanpur Per Capita Income) है। कानपुर नगर प्रति व्यक्ति आय के मामले में 8वें नंबर पर है। वहीं, कानपुर देहात की प्रति व्यक्ति आय 102675 रुपये है। कानपुर देहात 18वें नंबर पर है।

नोट- इस खबर में प्रति व्यक्ति आय के दिए गए आंकड़े वित्त वर्ष 2023-24 के हैं। इसे उत्तर प्रदेश के अर्थ एवं संख्या विभाग ने जागरण के साथ जुलाई 2025 में साझा किया था। वर्तमान आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें- UP Poorest Cities: ये हैं उत्तर प्रदेश के 5 सबसे गरीब शहर, प्रतापगढ़ है सबसे नीचे; जानें बाकी के 4 कौन