सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

M&M Q1 Result: पहली तिमाही में 20 फीसदी बढ़ा कंपनी का मुनाफा, नतीजे जारी होने के बाद शेयर में भी तेजी

Published: Wed, 31 Jul 2024 02:59 PM (IST)

MM Q1 Result महिंद्रा एंड महिंद्रा (MM) ने आज चालू कारोबारी वर्ष के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिये ...और पढ़ें

M&M Q1 Result: कंपनी ने जारी किया शानदार तिमाही नतीजे
M&M Q1 Result: कंपनी ने जारी किया शानदार तिमाही नतीजे

HighLights

  1. जून तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा के कुल मुनाफे में 20 फीसदी की वृद्धि हुई।
  2. आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

पीटीआई, नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M Q1 Result) ने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी किये हैं। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 20 फीसदी बढ़कर 3,283 करोड़ रुपये दर्ज हुआ। वहीं, कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 2,745 करोड़ रुपये रहा।

अगर रेवेन्यू की बात करें तो जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 10 फीसदी की बढ़त के साथ 37,218 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 33,892 करोड़ रुपये था।

हमने वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में सभी व्यवसायों में मजबूत परिचालन प्रदर्शन के साथ की है। लीडरशिप की स्थिति का लाभ उठाते हुए ऑटो और फार्म ने बाजार हिस्सेदारी और लाभ मार्जिन का विस्तार जारी रखा। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में परिवर्तन का परिणाम मिल रहे हैं। कंपनी के एसेट में सुधार हो रहा है और टेक-महिंद्रा में परिवर्तन मुख्य फोकस के रूप में मार्जिन के साथ शुरू हुआ है।

M&M प्रबंध निदेशक और सीईओ अनीश शाह

यह भी पढ़ें- नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी, Life और Medical Insurance के प्रीमियम पर GST कम करने की मांग

शेयर की परफॉर्मेंस

आज कंपनी के शेयर 2,937 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खुले थे, लेकिन तिमाही नतीजों आने के बाद कंपनी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली। करीब 1.40 बजे कंपनी के शेयर 2,975 .40 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया था। लेकिन, बाद में कंपनी के शेयर में बिकवाली देखने को मिली।

3 बजे के करीब 3.50 रुपये या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 2,918.60 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने 97.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, बीते 6 महीने में कंपनी के शेयर 76.57 फीसदी चढ़ें हैं।

यह भी पढ़ें- नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी, Life और Medical Insurance के प्रीमियम पर GST कम करने की मांग

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।