सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    60 हजार में खरीदी 4 एकड़ जमीन, राधाकिशन दमानी को 2 एकड़ 25 करोड़ में बेची; FD कराई, हर महीने ₹14.5 लाख का ब्याज

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 03:08 PM (IST)

    एक व्यक्ति के चाचा ने 1990 में 60 हजार रुपये में 4 एकड़ जमीन खरीदी थी। यह इलाका विकसित हुआ और DMart ने उसमें से 2 एकड़ जमीन 25 करोड़ रुपये में खरीद ली ...और पढ़ें

    60 हजार में खरीदी 4 एकड़ जमीन, राधाकिशन दमानी को 2 एकड़ 25 करोड़ में बेची; FD कराई, हर महीने ₹14.5 लाख का ब्याज

    60 हजार में खरीदी 4 एकड़ जमीन, राधाकिशन दमानी को 2 एकड़ 25 करोड़ में बेची; FD कराई, हर महीने ₹14.5 लाख का ब्याज

    HighLights

    1. चाचा ने 1990 में 60 हजार में 4 एकड़ जमीन खरीदी थी।

    2. DMart को 2 एकड़ जमीन 25 करोड़ रुपये में बेची गई।

    3. 25 करोड़ FD से हर महीने 14.5 लाख रुपये ब्याज मिल रहा है।

    नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोग भविष्य के लिए निवेश जरूर करते हैं। कोई SIP करत है, तो कोई बैंक एफडी करता है। बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो रियल एस्टेट में निवेश करते हैं। यानी जमीन खरीदकर छोड़ देते है। एक ऐसी ही कहानी इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कहानी है रियल एस्टेट में निवेश से जुड़ी हुई। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया। उसने बताया कि कैसे उस व्यक्ति के चाचा ने सालों पहले 60 हजार में 4 एकड़ जमीन खरीदी थी और आज उसकी कीमत अरबों में है।

    4 एकड़ जमीन में से 2 एकड़ जमीन बेचकर शख्स के चाचा ने करोड़ों रुपये का प्रॉफिट कमाया और उस प्रॉफिट को बैंक में रखकर हर महीने लाखों रुपये का ब्याज कमा रहे हैं। अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि रियल एस्टेट में निवेश की क्या पावर है।

    DMart को 25 करोड़ में बेची आधी जमीन

    जमीन खरीदना, निवेश से जुड़ी उन सबसे जरूरी सलाहों में से एक है जो बड़े-बुजुर्ग अपने बच्चों को देते हैं। जहां एक तरफ आधुनिक निवेश के साधन बेहतर रिटर्न का वादा करते हैं, वहीं एक व्यक्ति द्वारा जमीन की रणनीतिक खरीद ने इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

    X (पहले Twitter) पर अब वायरल हो रही एक पोस्ट में, स्टॉक मार्केट ट्रेडर स्वप्निल कोम्मावार ने बताया कि उनके अंकल ने अपने गृह नगर में चार एकड़ ज़मीन सिर्फ 60,000 रुपये में खरीदी थी। जैसे-जैसे वह इलाका एक जिले के तौर पर विकसित हुआ, उस प्रॉपर्टी की कीमत तेजी से बढ़ी, और आखिरकार रिटेल किंग राधाकिशन दमानी की कंपनी DMart ने उस जमीन में से दो एकड़ का हिस्सा 25 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

    हर महीने 14.5 लाख रुपये मिल रही ब्याज

    मार्केट ट्रेडर स्वप्निल कोम्मावार ने अपनी पोस्ट में बताया कि 4 एकड़ में से 2 एकड़ डीमार्ट को 25 करोड़ में बेचने के बाद उन पैसों की चाचा ने एफडी कर दी। उस एफडी से उन्हें हर महीने  14.5 लाख रुपये की ब्याज मिल रही है। इतना ही नहीं उकने पास अभी 4 एकड़ में से 2 एकड़ जमीन बची हुई है।

    खबरें और भी

    कोम्मावार ने इस बात पर जोर दिया कि कभी-कभी दौलत बस इस तरह भी बनाई जा सकती है कि आपके पास जो कुछ है, उसे आप सब्र के साथ अपने पास बनाए रखें और सही समय आने पर उसे बेचकर मुनाफा कमा लें।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह पोस्ट इस बात का सबूत है कि अगर निवेश सही समय पर और सही तरीके से किया जाए तो आने वाले समय में वह इतना रिटर्न दे सकता है कि आपकी आने वाली पीढ़ी बैठकर खा सकती है।

    यह भी पढ़ें- Explainer: जिस LPG से पकती है दो वक्त की रोटी, वह भारत में कहां से आती है? प्रोडक्शन से सप्लाई तक की कहानी