75 की उम्र में 22000 करोड़ का मालिक है ये शख्स, जूते की दुकान से शुरू किया था सफर; आज देशभर में 800+ शोरूम
मेट्रो ब्रांड्स, जो 1955 में मुंबई में एक छोटी जूते की दुकान के रूप में शुरू हुआ था, आज रफीक मलिक के नेतृत्व में ₹22,000 करोड़ से अधिक का फुटवियर साम् ...और पढ़ें

मेट्रो ब्रांड्स की असाधारण यात्रा एक दुकान से 22000 करोड़ का फुटवियर साम्राज्य (AI फोटो)
HighLights
मेट्रो ब्रांड्स 1955 में मुंबई में एक दुकान से शुरू हुआ।
रफीक मलिक ने इसे ₹22,000 करोड़ का साम्राज्य बनाया।
राकेश झुनझुनवाला ने भी कंपनी में महत्वपूर्ण निवेश किया था।
नई दिल्ली। मुंबई की सड़कों से शुरू हुआ एक साधारण सा बिज़नेस सफर आज देश के सबसे बड़े और प्रीमियम फुटवियर नेटवर्क में से एक बन गया है। हम बात कर रहे हैं मेट्रो ब्रांड्स की, जो एक सिंगल स्टोर के तौर पर शुरू हुआ था, वह आज कई अरब डॉलर का साम्राज्य बन चुका है। आइए जानते हैं कि एक छोटी सी दुकान से शुरू हुआ यह सफ़र कैसे ₹22,000 करोड़ से ज़्यादा की नेट वर्थ तक पहुंचा।
1955 में पड़ी थी इस साम्राज्य की नींव
यह ऐतिहासिक सफर 1955 में शुरू हुआ। रफीक मलिक के पिता, मलिक तेजानी ने मुंबई में जूतों की अपनी पहली दुकान खोली और उसका नाम 'मेट्रो' रखा। बेहतरीन क्वालिटी और ग्राहकों के भरोसे की वजह से, इस छोटी सी दुकान ने जल्द ही मुंबई के लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली।
एक दुकान से मल्टी-ब्रांड रिटेलर बनने तक का सफर
जब रफीक मलिक (Metro Brands owner) ने अपने पिता के बाद बिज़नेस की कमान संभाली, तो उन्होंने इसे सिर्फ़ एक दुकान तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने भारतीय बाज़ार की नब्ज़ को समझा और पूरे देश में स्टोर खोलने के लिए एक आक्रामक रणनीति अपनाई।
मेट्रो ब्रांड्स के लोकप्रिय ब्रांड
- मेट्रो: पारंपरिक और प्रीमियम फुटवियर के लिए एक जाना-माना नाम।
- मोची: युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया एक ट्रेंडी ब्रांड।
- वॉकवे: सभी वर्गों के लिए किफायती और आरामदायक फुटवियर।
बेटी ने संभाली कमान; 2021 में IPO लॉन्च हुआ
बिजनेस में नया नज़रिया लाने के लिए, रफ़ीक मलिक ने अपनी पांच बेटियों में से दूसरी, फराह मलिक भंजी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। फराह मलिक भंजी अभी कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) हैं और उन्हीं की लीडरशिप में मेट्रो ब्रांड्स ने मॉडर्न रिटेल और ई-कॉमर्स में कदम रखा। कंपनी के शानदार परफ़ॉर्मेंस को देखते हुए, रफीक मलिक ने 2021 में मेट्रो ब्रांड्स का IPO लॉन्च किया, जिसे इन्वेस्टर्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
खबरें और भी
'बिग बुल' का दांव
मेट्रो ब्रांड्स (Rafique Malik success story) की मज़बूती इस बात से साफ़ होती है कि भारत के जाने-माने और अनुभवी निवेशक, स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला ने भी कंपनी की क्षमता पर भरोसा जताया था। आज भी, उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की मेट्रो ब्रांड्स में माइनॉरिटी हिस्सेदारी है।
75 साल के रफ़ीक मलिक की रियल-टाइम नेट वर्थ (Rafique Malik net worth) 2.3 अरब डॉलर (लगभग ₹22,162 करोड़) तक पहुंच गई है। मुंबई में एक ही स्टोर से शुरुआत करने वाली यह कंपनी अब देश भर के कई शहरों में सैकड़ों एक्सक्लूसिव स्टोर चलाती है।