सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अदाणी-बिड़ला का सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली टॉप-10 कंपनियों में नाम ही नहीं, इनका चलता है सिक्का

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:04 PM (IST)

    भारतीय कॉर्पोरेट जगत में अदाणी और बिड़ला ग्रुप सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों की लिस्ट में नहीं हैं। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ₹81,30 ...और पढ़ें

    भारत की सबसे मुनाफा कमाने वाली कंपनियां: रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे, अदाणी-बिड़ला नहीं

    भारत की सबसे मुनाफा कमाने वाली कंपनियां: रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे, अदाणी-बिड़ला नहीं

    HighLights

    1. अदाणी-बिड़ला ग्रुप सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में शामिल नहीं।

    2. रिलायंस इंडस्ट्रीज ₹81,309 करोड़ नेट प्रॉफिट के साथ टॉप पर।

    3. SBI, HDFC बैंक, LIC जैसे बैंक-बीमा दिग्गज भी लिस्ट में।

    नई दिल्ली। जब भी भारतीय कॉर्पोरेट जगत की बड़ी कंपनियों की बात होती है, तो सबसे पहले अदाणी और बिड़ला ग्रुप का नाम दिमाग में आता है। हालांकि, असल कमाई खासकर नेट प्रॉफिट के मामले में तस्वीर कुछ अलग होती है। फाइनेंशियल डेटा के अनुसार, देश की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों की लिस्ट में न तो अदाणी ग्रुप है और न ही बिड़ला ग्रुप। इसके बजाय, इस लिस्ट में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक, SBI जैसी कंपनियां शामिल हैं।

    मुनाफे के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे

    रिफाइनिंग और मार्केटिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़, पिछले साल ₹81,309 करोड़ के नेट प्रॉफिट के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन भी बाज़ार में सबसे ज्यादा है, जो ₹17,96,038.04 करोड़ है।

    बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर का शानदार प्रदर्शन

    SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया): यह पब्लिक सेक्टर बैंक ₹80,522.63 करोड़ के नेट प्रॉफिट के साथ दूसरे स्थान पर है। खास बात यह है कि इसके स्टॉक ने पिछले एक साल में 26.84% का शानदार रिटर्न दिया है।

    HDFC बैंक: प्राइवेट सेक्टर के इस सबसे बड़े बैंक ने ₹73,440.17 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।

    ICICI बैंक: ₹54,569.38 करोड़ के प्रॉफिट के साथ, यह बैंक भी मज़बूत स्थिति में है।

    LIC (लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया): इंश्योरेंस सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी, जो एक पब्लिक सेक्टर कंपनी है, ने ₹48,320.33 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया।

     

    कंपनी का नाम सेक्टर / उद्योग मौजूदा कीमत (₹) 1 साल का रिटर्न (%) मार्केट कैप (₹ करोड़ में)  पिछला शुद्ध मुनाफा (करोड़ में)
    रिलायंस इंडस्ट्रीज रिफाइनरी और मार्केटिंग 1327.2 -10.08 1796038.04  81309
    एचडीएफसी बैंक प्राइवेट सेक्टर बैंक 819.6 -16.26 1262292.8 73440.17
    भारती एयरटेल टेलीकॉम (सेल्युलर और फिक्स्ड लाइन) 1908.8 0.41 1191098.97 37481.3
    आईसीआईसीआई बैंक प्राइवेट सेक्टर बैंक 1444.3 1.3 1036177.23 54569.38
    एसबीआई (SBI) पब्लिक सेक्टर बैंक 1044.3 26.84 963953.39 80522.63
    टीसीएस (TCS) आईटी (सॉफ्टवेयर और कंसल्टिंग) 2269 -28.87 820944.06 48797
    बजाज फाइनेंस नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) 1056.3 12.13 657647.55 16779.48
    लाइफ इंश्योरेंस लाइफ इंश्योरेंस 433.1 -6.17 547871.3 48320.33
    लार्सन एंड टुब्रो सिविल कंस्ट्रक्शन 3814.5 10.09 524771.9 17673.33

    IT, टेलीकॉम और कंस्ट्रक्शन की बड़ी कंपनियों की स्थिति

    IT सेक्टर में, TCS ₹48,797 करोड़ के मुनाफे के साथ टॉप कंपनियों में शामिल है। टेलीकॉम सेक्टर में, भारती एयरटेल ने ₹37,481.3 करोड़ के नेट प्रॉफिट के साथ अपनी स्थिति मज़बूत की है। इसके अलावा, नॉन-बैंकिंग फ़ाइनेंशियल सेक्टर से बजाज फाइनेंस (₹16,779.48 करोड़) और सिविल कंस्ट्रक्शन की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) जिसका मुनाफा ₹17,673.33 करोड़ है, भी इस ग्रुप की अहम सदस्य हैं।

    यह भी पढ़ें- सर्विस चार्ज लगाने पर Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स पर सरकार का कड़ा एक्शन, बिल चुकाने से पहले जान लें ये नियम!

    खबरें और भी