सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोदी सरकार का तोहफा: केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता और छह फसलों की MSP बढ़ाने के साथ रेलवे कर्मियों के लिए बोनस का एलान

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 06:30 PM (IST)

    मोदी सरकार ने आज तीन बड़े फैसले किए हैं। केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के DA में की गई 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अब ये 46 प्रतिशत हो गया है। केंद् ...और पढ़ें

    मोदी सरकार ने आज तीन बड़े फैसले किए हैं।
    मोदी सरकार ने आज तीन बड़े फैसले किए हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। मोदी सरकार ने आज तीन बड़े फैसले किए हैं। केंद्र की ओर से दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों, किसानों और भारतीय रेलवे में काम कर रहे नॉन-गजटेड कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है।

    वहीं, फसलों के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा केंद्र सरकार नॉन गजेटेड रेलवे कर्मियों को 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस देगी। आइए, पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।

    केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ गया DA

    केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के DA में की गई 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अब ये 46 प्रतिशत हो गया है। उदाहरण से समझें तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये होती है।

    इस पर अब डीए को 46 प्रतिशत के हिसाब से जोड़ा जाए तो मासिक डीए 8,280 रुपये हो जाएगा। आपको बता दें कि बढ़े हुए डीए का कैलकुलेशन 1 जुलाई, 2023 से होगा और सरकार जुलाई से अक्टूबर तक का बकाया महंगाई भत्ता भी देगी।

    यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों पर मेहरबान हुई 'लक्ष्मी', मोदी सरकार ने डीए में की 4% की बढ़ोतरी

    रबी फसलों की MSP भी बढ़ी

    केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में आज सरकार ने रबी फसलों की एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है। इस तरह दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ देश के किसानों को भी त्योहारी तोहफा मिला है।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि केंद्र ने गेहूं की एमएसपी को बढ़ाकर 2,125 रुपए से बढ़ाकर 2,275 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है।

    इसके अलावा जौ, चना, मसूर, सरसों और सैफ्लोअर के एमएसपी भी बढ़ाई गई है। पूरी जानकारी के लिए ये लिस्ट देखें-

    नॉन गजेटेड रेलवे कर्मियों को मिलेगा बोनस

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा करते हुए कहा है कि रेलवे विभाग के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस दिया जाएगा।

    इस बोनस का लाभ इंडियन रेलवे में काम कर रहे नॉन-गजेटेड ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और ग्रुप सी के अन्य कर्मचारियों को मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Rabi Crops MSP: दिवाली से पहले किसानों के चहरों पर खिली मुस्कान, सरकार ने रबी फसलों की बढ़ाई एमएसपी