सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Money Saving Tips: कभी नहीं होगी पैसों की दिक्कत, इन अच्छी आदतों को अपनाकर आप भी बन सकते हैं अमीर

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 10:30 AM (IST)

    Saving Tipsआज के टाइम में पैसा कमाना जितना जरूरी होता है उससे ज्यादा जरूरी होता है उनको बचाना। अगर आप भी पैसे कमाते हैं पर बचता नहीं है तो आज इस आर्टि ...और पढ़ें

    Money Saving Tips: कभी नहीं होगी पैसों की दिक्कत
    Money Saving Tips: कभी नहीं होगी पैसों की दिक्कत

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Best Money Saving Tips: आज के समय में हर कोई ज्यादा से ज्यादा पैसा बचाने की कोशिश करते हैं पर बचा नहीं पाते हैं। इस महंगाई के दौर में पैसे बचाना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको अपनी कुछ आदतें बदलनी होगी। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जो आप को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने में मदद करेगा। अगर आप सही तरीके से पैसे बचाना सीख लेते हैं तो आप भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अमीर भी बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपनी इनकम को कैसे बचा करके अमीर बन सकते हैं?

    बचत के साथ निवेश भी करें

    आपको सबसे पहले सेविंग की आदत डालनी चाहिए। अगर आप सेविंग करना शुरू कर देते हैं तो आप के पास एक समय के बाद अच्छे-खासे पैसे जमा हो जाएंगे। ऐसे में आप अपनी इनकम की सेविंग भी कर पाएंगे। अगर आप इन सेविंग को सही जगह निवेश करते हैं तो इससे आपको तगड़ा रिटर्न मिल जाएगा। इसमें आपकी सेविंग डबल भी हो सकती है। इस तरह आप इनकम सेविंग करके पैसे बचा सकते हैं और निवेश करके अपनी सेविंग को डबल भी कर सकते हैं।

    फिजूलखर्ची को बंद करें

    आपको अपने फिजूल खर्चों पर लगाम लगानी होगी। इसके लिए आप हर महीने अपना बजट बना सकते हैं। आपको फिर बजट के अनुसार ही खर्च करना चाहिए। ये पैसे सेव करने का बेस्ट तरीका माना गया है। आप जैसे ही बजट बनाते हैं तो आपको पता चल जाएगा कि आपका मंथली एक्सपेंस कितना है। अब आपको उसी के अनुसार ही खर्च करना होगा। इस तरह आप पैसे को सही ढंग से मैनेज कर पाएंगे।

    स्मार्ट खरीदारी करें

    आप जब भी कोई सामान खरीदने के लिए जाए तब आप स्मार्ट खरीदारी करें। आपको कोई भी सामान जल्दबाजी में नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप सामान खरीदते समय ध्यान दें तो आप काफी पैसे बचा सकते हैं। इसी के साथ अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तब आपको ऑनलाइन समान चेक कर लेना चाहिए। कई बार ऑनलाइन सामान पर हमें डिस्काउंट मिलता है। इससे आप कम कीमतों में आसानी से सामान खरीद सकते हैं जिससे आप काफी ज्यादा पैसे सेव कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    हेल्थ पर रखें ध्यान

    आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। कई बार जब हम स्ट्रेस लेते हैं तब हम सेविंग की तरफ ध्यान न देकर ज्यादा पैसे खर्च कर देते हैं। ऐसे में आपको खुद को पहले स्वस्थ रखना होगा। इस से आप फिजूल खर्चों को बचा पाएंगे।

    ऑनलाइन शॉपिंग करते समय रखें ध्यान

    अगर आप भी बहुत ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तब आपको इसे आज ही बदल देना चाहिए। कई बार हम ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स को बार-बार चेक करते हैं। ऐसे में जब हमें कोई सामान सस्ता दिख रहा होता है तो उसे हम खरीद लेते हैं, जो कि हमारे काम का नहीं होता है। हम डिस्काउंट और ऑफर के चक्कर में भी फंस जाते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग की आदतों को बदल देंगे तो आप काफी पैसे बचा सकते हैं।