सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Money Saving Tips: समय से पहले खर्च हो जाती है पॉकेट मनी? ये आसान टिप्स शुरू कराएंगे सेविंग

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 07:09 PM (IST)

    Tips To Save Money स्टूडेंट को खुद के खर्चों के लिए जो पॉकेट मनी मिलती है उसे सेव करना चाहिए। अगर वह ज्यादा से ज्यादा पैसे सेव करते हैं तो उनको कई तरह ...और पढ़ें

    समय से पहले खर्च हो जाती है पॉकेट मनी?
    समय से पहले खर्च हो जाती है पॉकेट मनी?

    HighLights

    1. हमें अपने खर्चों को कंट्रोल करना चाहिए।
    2. पॉकेट मनी को सेव करने के लिए हमें कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कॉलेज या फिर स्कूल टाइम पर हम सभी को पॉकेट मनी मिलती थी। महीने के शुरुआत में हम पॉकेट मनी को बचाने की कोशिश करते हैं पर महीने के अंत में हमारे पास पैसे नहीं बच पाते हैं। अगर आप भी स्टूडेंट हैं तो आपको कोशिश करना चाहिए कि आप अपनी पॉकेट मनी को ज्यादा से ज्यादा सेव करें।

    आइए, आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं जिनकी मदद से आप अपनी पॉकेट मनी को बचा सकते हैं। इसे से पहले आपको यह जरूर जान लेना चाहिए कि आपको पॉकेट मनी क्यों सेव करनी चाहिए।

    वैसे तो पॉकेट मनी हमारे खर्चों के लिए दी जाती है। लेकिन, अगर हम उसे सेव करें तो वह हमारे कई जरूरतों को पूरा कर सकती है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई महंगी ड्रेस खरीदनी है तो हम उसके लिए पैसे सेव कर सकते हैं। इसके अलावा अपने पेरेंट्स को गिफ्ट देने के लिए भी हमें पॉकेट मनी सेव करनी चाहिए।

    कैसे बचाएं पॉकेट मनी

    • आपको सबसे पहले एक बजट बनाना चाहिए। इस बजट की मदद से आप जान सकते हैं कि आपका मंथली एक्सपेंस कितना है।इसके अलावा आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि आप बजट के अनुसार ही खर्च करें।
    • अगर आपकी पॉकेट मनी ज्यादा नहीं बचती है तो आप पार्ट टाइम जॉब भी कर सकते हैं। आप वीकेंड में भी पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। ये आपके पॉकेट मनी को बढ़ाने में मदद करेगा।
    • अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप उसके लिए भी पॉकेट मनी सेव कर सकते हैं। कई कंपनी स्टूडेंट के लिए खास ऑफर निकालते हैं। इस ऑफर में आपको बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा डिस्काउंट मिलता है। ऐसे में आपको इस तरह के ऑफर पर ध्यान देना चाहिए।
    • हम सभी स्टूडेंट किताबों पर ज्यादा खर्च करते हैं। किताबों के खर्चों को बचाने के लिए आप लाइब्रेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।  कॉलेज की लाइब्रेरी की मदद से आप अपनी किताबों के खर्चों को कंट्रोल कर सकते हैं।
    • स्टूडेंट को कोशिश करना चाहिए कि वह ट्रेवल एक्सपेंस पर ज्यादा से ज्यादा पैसे बचा सकते हैं। अगर कहीं आप पैदल चल सकते हैं तो आप कोशिश करें कि आप ऑटो ना लें।