सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश अंबानी की रिलायंस वेनेजुएला से तेल खरीदेगी या नहीं? कंपनी ने खुद दिया जवाब; ट्रंप के फैसले से आएगा तेल

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 07:58 PM (IST)

    अमेरिका के वेनेजुएला पर एक्शन के बाद कच्चे तेल की खरीद पर चर्चा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Mukesh Ambani Reliance Industries) ने कहा है कि यदि गैर-अमेरिक ...और पढ़ें

    मुकेश अंबानी की रिलायंस वेनेजुएला से तेल खरीदेगी या नहीं? कंपनी ने खुद दिया जवाब; ट्रंप के फैसले से आएगा तेल

    मुकेश अंबानी की रिलायंस वेनेजुएला से तेल खरीदेगी या नहीं? कंपनी ने खुद दिया जवाब; ट्रंप के फैसले से आएगा तेल

    HighLights

    1. रिलायंस गैर-अमेरिकी खरीदारों को अनुमति मिलने पर तेल खरीदेगी।

    2. अमेरिकी टैरिफ के कारण पहले खरीद बंद कर दी थी।

    3. रिलायंस रिफाइनरियां वेनेजुएला के उच्च सल्फर तेल को प्रोसेस करने में सक्षम।

    नई दिल्ली। वेनेजुएला पर अमेरिका के एक्शन के बाद कच्चे तेल के बारे में बात हो रही है। कहा जा रहा है कि अमेरिका, वेनेजुएला के तेल भंडार पर कब्जा कर सकता है और कंपनियों को इसके निर्यात की मंजूरी दे सकता है। ट्रंप के एक्शन के बाद यह सवाल उठा कि क्या रिलायंस वेनेजुएला से तेल (Mukesh Ambani Reliance Industries) खरीदेगी या नहीं? अब इस सवाल पर कंपनी ने खुद जवाब दे दिया है।

    दुनिया के सबसे बड़े रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स को चलाने वाली भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि अगर नॉन-US खरीदारों को तेल बेचने की इजाजत मिलती है, तो वह वेनेजुएला का तेल खरीदने पर विचार करेगी।

    रिलायंस ने दिया जवाब

    न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के एक ईमेल के जवाब में, जिसमें कमेंट्स मांगे गए थे, रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम नॉन-US खरीदारों के लिए वेनेजुएला के तेल तक पहुंच पर क्लैरिटी का इंतजार कर रहे हैं और नियमों के हिसाब से तेल खरीदने पर विचार करेंगे।"

    यानी अगर अमेरिकी इजाजत देता है तो रिलायंस वेनेजुएला (Venezuela Crude Oil) से तेल खरीदने पर विचार कर सकता है।

    काराकास और वॉशिंगटन (Venezuela and US Deal on Crude Oil) ने इस हफ्ते एक डील की है, जिसके तहत 3 जनवरी को अमेरिकी सेना द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के बाद, 2 अरब डॉलर तक का वेनेजुएला का कच्चा तेल, यानी लगभग 30-50 मिलियन बैरल, अमेरिका को एक्सपोर्ट किया जाएगा।

    टैरिफ के चलते रिलायंस ने वेनेजुएला से तेल खरीदना किया था बंद

    अमेरिका द्वारा दक्षिण अमेरिकी देश से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद रिलायंस ने मार्च 2025 से वेनेजुएला (Reliance Stopped buy Venezuela Oil) से तेल खरीदना बंद कर दिया। इस ग्रुप को वेनेजुएला के तेल की आखिरी खेप मई में मिली थी।

    खबरें और भी

    गुजरात के पश्चिमी हिस्से में रिलायंस की दो रिफाइनरियां हर दिन लगभग 1.4 मिलियन बैरल कच्चे तेल को प्रोसेस कर सकती हैं। इन प्लांट्स को ऐसे बनाया गया है कि ये हार्ड क्रूड ऑयल को भी प्रोसेस कर पाए। रिलायंस की रिफाइनरियों में वेनेजुएला में पाए जाने वाले हाई सल्फर युक्त कच्चे तेल को प्रोसेस करने की क्षमता है।

    यह भी पढ़ें- "बेच दो, बेच दो....", ब्रोकरेज फर्म ने कहा इस कंपनी के स्टॉक को तुरंत निकाल दो, 40% तक गिरेगा भाव