सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबानी परिवार सबसे अमीर, मगर अदाणी-मित्तल नहीं इस फैमिली की दौलत बढ़ी सबसे तेज; इनकी रैंकिंग में सबसे बड़ा सुधार

    By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
    Updated: Wed, 12 Aug 2026 09:44 AM (IST)

    मुकेश अंबानी का परिवार 25.8 लाख करोड़ रुपये के साथ देश का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है, जबकि गौतम अदाणी और सुनील भारती मित्तल दूसरे व तीसरे स् ...और पढ़ें

    भारत के सबसे अमीर परिवार कौन? (AI फोटो)

    भारत के सबसे अमीर परिवार कौन? (AI फोटो)

    HighLights

    1. अंबानी परिवार देश का सबसे अमीर परिवार

    2. गौतम अदाणी परिवार दूसरे नंबर पर

    3. भारत के शीर्ष पारिवारिक व्यवसायों का कुल मूल्य 138 लाख करोड़ रुपये

    नई दिल्ली। मुकेश अंबानी का परिवार 2026 में संपत्ति में 8.5 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद 25.8 लाख करोड़ रुपये के साथ देश का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। बार्कलेज निजी ग्राहक हुरुन इंडिया सर्वाधिक मूल्यवान पारिवारिक व्यवसाय सूची 2026’ के अनुसार अहमदाबाद स्थित गौतम अदाणी परिवार 19.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहली पीढ़ी के परिवारों में सबसे अमीर बनकर उभरा है।

    तीसरे नंबर पर कौन?

    दूरसंचार कंपनी एयरटेल के प्प्रमोटर सुनील भारती मित्तल 12.1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जो उन्हें पहली पीढ़ी के परिवारों में दूसरे स्थान पर भी रखता है। इसके बाद कुमार मंगलम बिड़ला 8.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।

    सबसे ज्यादा वैल्यू वाले फैमिली बिजनेस की वैल्यूएशन कितनी?

    हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, ''भारत के सबसे मूल्यवान पारिवारिक व्यवसाय अब 138 लाख करोड़ रुपये के हैं। यदि यह सूची एक देश होती, तो यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में दुनिया की 18वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होती, जो नीदरलैंड, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड और पोलैंड से भी बड़ी है।''

    इस मामले में आहूजा परिवार सबसे आगे

    सूची के अनुसार भारत के शीर्ष 300 पारिवारिक व्यवसायों ने पिछले दो वर्षों में हर दिन 4,076 करोड़ रुपये का मूल्य जोड़ा। शाही एक्सपोर्ट्स के आहूजा परिवार ने सूची में तीन साल की उच्चतम मूल्य वृद्धि दर्ज की, जिनकी संपत्ति 352 प्रतिशत बढ़कर 37,500 करोड़ रुपये हो गई।
    वहीं गारवारे हाई-टेक फिल्म्स के शशिकांत भालचंद्र गारवारे परिवार की रैंकिंग में सबसे तेज सुधार हुआ है। पिछले तीन वर्षों में उनकी संपत्ति 300 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह बढ़कर 15,600 करोड़ रुपये हो गई, जिसके चलते परिवार की रैंकिंग 61 पायदान ऊपर पहुंच गई।
    जिंदल परिवार ने तीन वर्षों में निरपेक्ष रूप से सबसे अधिक मूल्य का निर्माण किया। उनकी संपत्ति 3.3 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 8.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - Tata Group News: एन चंद्रशेखरन छोड़ सकते हैं टाटा संस का चेयरमन पद, क्यों नहीं थम रहा टाटा ग्रुप में मचा घमासान?