सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे अंडों के दौर में छाया 'एग सिटी ऑफ इंडिया': जानिए तमिलनाडु के नमक्कल की कहानी, जिसके मुरीद हैं अरब के शेख!

Updated: Mon, 31 Aug 2026 07:41 AM (IST)

अंडे की कीमतों में 40% की बढ़ोतरी के बावजूद, तमिलनाडु का नमक्कल, जिसे 'एग सिटी ऑफ इंडिया' कहा जाता है, ...और पढ़ें

ये है एग सिटी ऑफ इंडिया (AI फोटो)

ये है एग सिटी ऑफ इंडिया (AI फोटो)

HighLights

  1. अंडे की कीमतों में एक साल में 40% की वृद्धि

  2. नमक्कल प्रतिदिन 7 करोड़ अंडे का उत्पादन करता है

  3. यह शहर भारत और विदेशों में अंडे निर्यात करता है

नई दिल्ली। प्रोटीन का सबसे सस्ता जरिया कहा जाने वाला अंडा अब महंगा हो गया है। एक साल में अंडे की कीमतों में लगभग 40% की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फार्म-गेट पर इनकी कीमत लगभग 7 रुपये प्रति अंडा और ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर खुदरा कीमत लगभग 14 रुपये तक पहुँच गई है।
अंडे की बढ़ती की कीमत के बीच एक शहर काफी चर्चा में है। ये है तमिलनाडु का नमक्कल, जिसे भारत का 'एग सिटी ऑफ इंडिया' (Egg City of India) कहा जाता है।

क्यों अहम है नमक्कल?

देश के बहुत बड़े हिस्से की मांग पूरी करने के साथ ही नमक्कल से खाड़ी देशों, अफ्रीका और दूसरे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक अंडों की सप्लाई की जाती है। मुर्गी पालन उद्योग इस शहर की अर्थव्यवस्था की पहचान बन गई है। इस इंडस्ट्री से हजारों लोगों को रोजगार भी मिला है।

कितना होता है उत्पादन?

नमक्कल में पोल्ट्री उद्योग काफी बड़े पैमाने पर फैला है। कई उद्योग संगठन हैं, जो कुल मिलाकर यहां रोज 7 करोड़ अंडों का उत्पादन करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां 1,100 से अधिक बड़े और मध्यम आकार के पोल्ट्री फार्म हैं। इनमें करोड़ों अंडे देने वाली मुर्गियां हैं।
इतने बड़े पैमाने पर उत्पादन के चलते नमक्कल भारत का सबसे बड़ा अंडा उत्पादन केंद्र बन गया है।

कितना है सालाना कारोबार?

अनुमानों के अनुसार नमक्कल से सालाना अंडों का कारोबार 10000 करोड़ रुपये से अधिक का है। अंडे के कारोबार के अलावा अंडों से जुड़े अन्य उद्योगों को भी सहारा मिलता है, जिनमें प्रोसेस्ड प्रोडक्ट्स, फीड इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट, पैकेजिंग और एक्सपोर्ट गतिविधियां शामिल हैं।
पोल्ट्री क्षेत्र से नमक्कल की स्थानीय अर्थव्यवस्था अंडा उद्योग पर निर्भर है और यहां हजारों परिवारों की आजीविका इसी से चलती है।

देश में कहां-कहां जाते हैं नमक्कल के अंडे

नमक्कल के अंडे तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं। इतना ही नहीं सरकारी पोषण योजनाओं और मिड-डे मील कार्यक्रमों में भी नमक्कल के अंडे अहम भूमिका निभाते हैं।

विदेशों में भी जाते हैं अंडे

देश के अलावा नमक्कल के अंडे विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए जाते हैं। जिन देशों में यहां के अंडे पहुंचते हैं, उनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ओमान, बहरीन, कतर, कुवैत, मालदीव और कई अफ्रीकी देश शामिल हैं। यहां तक कि अमेरिका को भी यहां के अंडे भेजे गए हैं।

चुनौतियों के बीच सफलता

अंतरराष्ट्रीय कॉम्पिटीशन, परिवहन लागत में बढ़ोतरी और पशु आहार के महंगा होने के कारण नमक्कल की अंडा इंडस्ट्री को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मगर इन चुनौतियों के बावजूद इस शहर ने अपने एग कैपिटल ऑफ इंडिया के टैग को बरकरार रखा है।

ये भी पढ़ें - सुभाष चंद्रा के दिवालिया मामले में नया मोड़, NCLT के 6.5 करोड़ वाले 'रीपेमेंट प्लान' को चुनौती देंगे प्रमुख बैंक