Petrol-Diesel Rate Cut: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, इस प्राइवेट कंपनी ने घटाए दाम; 2 साल में पहली बार मिली राहत
Petrol Diesel Price Cut July 2026: 1 जुलाई 2026 से पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता, देशभर के 7000 पेट्रोल पंप्स पर लागू ...और पढ़ें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई कटौती (AI फोटो)
HighLights
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये, डीजल 3 रुपये सस्ता किया
दो साल में पहली बार किसी कंपनी ने ईंधन दाम घटाए
अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट के कारण यह कटौती हुई
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी, नायरा एनर्जी ने बुधवार को अपने पूरे देश के नेटवर्क पर पेट्रोल-डीजल सस्ता कर दिया है। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price Today) में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों (Diesel Price Today) में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। यह दो साल से अधिक समय में किसी भी कंपनी द्वारा रिटेल फ्यूल की कीमतों में की गई पहली कटौती है। ये कटौती इसलिए की गयी है, क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें गिरी हैं।
7000 से अधिक फ्यूल स्टेशनों पर नई कीमतें लागू
देश भर में नयारा के 7,000 से अधिक फ्यूल स्टेशनों पर पेट्रोल (Petrol Price Cut) और डीजल (Diesel Price Reduction) की नई कीमतें लागू हो गई हैं। बता दें कि अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की असल कीमतें वहां लगने वाले लोकल टैक्स, जैसे कि वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT), के आधार पर अलग-अलग होती हैं।
सरकारी कंपनियों ने नहीं घटाए दाम
सरकारी फ्यूल कंपनियों ने कीमतें नहीं बदली हैं। सरकारी कंपनियों यानी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कीमतों में
कोई बदलाव नहीं किया। ये कंपनियां मिलकर भारत के एक लाख से अधिक फ्यूल स्टेशनों में से 90 प्रतिशत से अधिक को ऑपरेट करती हैं।
दिल्ली में कितना है रेट?
दिल्ली में IOC आउटलेट्स पर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
ईरान में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें बढ़ने के बाद, नायरा उन शुरुआती रिटेलर्स में से एक थी जिन्होंने ईंधन की कीमतें बढ़ाई थीं।
मार्च में बढ़ाए थे दाम
26 मार्च को, इसने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। बाद में सरकारी ईंधन रिटेलर्स ने भी कीमतों में इजाफा किया। मई के दूसरे हिस्से में कई बार कीमतों में बदलाव करते हुए पेट्रोल और डीजल, दोनों की कीमतों में कुल मिलाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।