Petrol Diesel Price Hike: इस कंपनी ने बढ़ाए दाम, पेट्रोल ₹5 और डीजल 3 रुपए लीटर महंगा; कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है। ...और पढ़ें
-1774515587054_m.webp)
Petrol Diesel Price Hike: इस कंपनी ने बढ़ाए दाम, पेट्रोल ₹5 और डीजल 3 रुपए लीटर महंगा; कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट में भड़की युद्ध की आग ने अब सीधे आपकी जेब को झुलसाना शुरू कर दिया है। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर तक (Petrol Diesel Price Hike) की भारी बढ़ोतरी कर दी है और ये नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गई हैं। महीनों से चले आ रहे 'प्राइस फ्रीज' के बाद यह आम आदमी के लिए एक बड़ा और डराने वाला झटका है।
पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक,
रूस की दिग्गज कंपनी रोसनेफ्ट के बैकअप वाली नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए (Petrol Price Hike) और डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर (Diesel Price Increase) तक बढ़ा दिए हैं। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स (VAT) के चलते कई जगहों पर तो पेट्रोल 5.30 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।
देश में कंपनी के 6967 पेट्रोल पंप
पूरे भारत में नायरा के करीब 6,967 पेट्रोल पंप हैं। दरअसल, सरकारी कंपनियों की तरह प्राइवेट तेल कंपनियों को सरकार की तरफ से नुकसान की कोई भरपाई नहीं मिलती है।
ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों का सीधा बोझ अब आम जनता के सिर फोड़ दिया गया है। हालांकि, रिलायंस और बीपी के जॉइंट वेंचर Jio-bp ने भारी नुकसान सहने के बावजूद अभी अपने रेट नहीं बढ़ाए हैं।
यह भी पढ़ें- तेल-गैस संकट से जूझ रहे भारत को अनिल अग्रवाल का फॉर्मूला, सरकार से कहा- बस इन 24 PSUs को संवार दो, नहीं होगी किल्लत!
युद्ध ने बिगाड़ा खेल, 119 डॉलर पहुंचा क्रूड
यह संकट तब गहराया जब ईरान और कतर के अहम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर सैन्य हमले हुए। इसके बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) 119 डॉलर प्रति बैरल के खतरनाक स्तर को छू गया। इन हमलों के चलते सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है।
मामले पर सरकार ने क्या कहा?
हालांकि, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने आश्वस्त किया है कि भारत की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। सरकार का कहना है कि,
भारत ने अपनी सप्लाई को सुरक्षित कर लिया है और अब हमारा 70 प्रतिशत तेल पश्चिम अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और अमेरिका से आ रहा है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के जोखिम वाले रास्ते से बचकर आता है।
सरकारी पंपों पर नॉर्मल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन प्रीमियम महंगा
आम जनता के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि बाजार के 90 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा जमाने वाली सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, HPCL) ने अभी नॉर्मल पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं।
लेकिन 20 मार्च को इन्होंने भी प्रीमियम पेट्रोल (जैसे XP95 और Power) के दाम 2.09 रुपये से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे, जिससे इनके रेट 113.77 रुपये के करीब पहुंच गए हैं।