New Aadhaar App: बंद हो रहा mAadhaar App, अगर डाउनलोड नहीं किया सही एप तो बैंक अकाउंट हो सकता है खाली!
New Aadhaar App:1 जुलाई से mAadhaar एप बंद हो जाएगा, जिसके बाद UIDAI का नया और अधिक सुरक्षित Aadhaar ऐप इस्तेमाल करना होगा। यह नया ऐप उन्नत गोपनीयता स ...और पढ़ें

New Aadhar App: बंद हो रहा mAadhaar App, अगर डाउनलोड नहीं किया सही एप तो बैंक अकाउंट हो सकता है खाली!
HighLights
1 जुलाई से mAadhaar ऐप काम करना बंद कर देगा।
UIDAI ने नया, अधिक सुरक्षित Aadhaar ऐप लॉन्च किया है।
नए ऐप में गोपनीयता और उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली। देशभर में 1 जुलाई से कई नियम बदल रहे हैं, जिनमें एक नियम आधार कार्ड से भी जुड़ा है। साल 2009 से शुरू हुए आधार कार्ड के प्रोजेक्ट के तहत अब तक लगभग 144 करोड़ आधार नंबर जारी हो चुके हैं और समय-समय पर इनमे जरूरी बड़े बदलाव भी होते रहते हैं।
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने पुराने mAadhaar App की जगह एक नया और ज्यादा सुरक्षित Aadhaar एप हाल ही में लॉन्च किया है। इसका फुल वर्जन भी अब रोल-आउट हो गया, जिसमें आपको कई सारे एडवांस फीचर्स आपको देखने को मिल सकते हैं। 1 जुलाई से mAadhaar App बंद हो जाएगा और आपको आधार से जुड़े सारे काम इस नए एप पर करने होंगे। आइए जानते हैं कौन सा है ये एप और ये कैसे करता है काम?
1 जुलाई से बंद हो रहा mAadhaar App
अभी तक आधार से जुड़े कामों के लिए mAadhaar App यूज किया जाता था। लेकिन अब सरकार ने ऐलान किया है कि 30 जून 2026 से ही mAadhaar App काम करना बंद हो जाएगा, यानी कि अब आपको इस एप पर आपके आधार से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिलेगी। UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी की mAadhaar एप बंद हो रहा है और सभी आधार धारकों को नया Aadhaar App डाउनलोड करना होगा।
कैसा होगा नया Aadhaar App?
हाल ही में लॉन्च हुआ नया Aadhaar App पुराने सिस्टम से काफी ज्यादा अलग है। इस एप को यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस एप में आपको पूरा आधार कार्ड तभी दिखेगा जब आप उसकी अनुमति देंगे। जैसे कि अगर कहीं सिर्फ आपके नाम और उम्र की जरूरत है, तो कार्ड पर दी गईं बाकी डिटेल अपने आप ही ब्लर हो जाएंगी। इस नए एप पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से ही आधार कार्ड पर दी गई जानकारी शेयर कर पाएंगे।
खबरें और भी
कैसे डाउनलोड करें Aadhaar App?
नए आधार एप को डाउनलोड करना काफी ज्यादा आसान है। एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स ऐपल एप स्टोर पर Aadhaar App टाइप करें और उसे डाउनलोड करें। ध्यान रहे कि आपको UIDAI द्वारा बनाई गई एप को ही आपको डाउनलोड करना है, किसी गलत एप को डाउनलोड करने से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है और आपके फोन में वायरस आने का खतरा भी रहता है।
Aadhaar App पर कैसे बनाएं अकाउंट?
- एप इंस्टॉल करने के बाद सबसे पहले अपना आधार नंबर डालें
- आधार नंबर डालने के बाद आपको एक चेक बॉक्स दिखेगा, उसे टिक करें और आगे बढ़ें
- फिर यहां आपको सिम चुनने का ऑप्शन मिलेगा, जिस नंबर से आधार कार्ड लिंक है, उस सिम को चुने, उससे SMS जाएगा
- सिम चुनने के बाद आपके फोन से मैसेज जाएगा और आपके आधार को वैरिफाई किया जाएगा
- जैसे ही आपका आधार नंबर वैरिफाई हो जाएगा, फिर आपको Face Authentication का ऑप्शन आएगा
- यहां अपने आप फोन का कैमरा खुलगे और आपको आंखें ब्लिंक करना होगा और फिर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा होगा
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद 6 अंकों का पिन सेट करें, और उसे याद रखें, जो आगे आपके काफी काम आएगा
- जैसे ही आप पिन सेट करें लेंगे, नए एप पर आपका आधार आपको दिखने लगेगा।
एप पर आप अपने हिसाब से चुन पाएंगे कि आपको अपने आधार पर दी गई कितनी जानकारी शेयर करनी है। यहां आप चुन पाएंगे कि आपको उम्र, नाम, पता, आधार नंबर और फोटो में से क्या शेयर करना है। साथ ही आप इस एप से अपना आधार कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं, वहां भी चुन सकते हैं आधार पर पूरी जानकारी दिखनी चाहिए या फिर आधी।