सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    New GST Rates: नवरात्र के पहले दिन से सस्ती होगी मां दुर्गा की मूर्ति, पूजा सामग्री के घटेंगे दाम; देखें लिस्ट

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 09:15 AM (GMT+05:30)

    22 सितंबर से नवरात्र (Navratri 2025) की शुरुआत के साथ ही जीएसटी दरों में बदलाव लागू होंगे जिससे कई वस्तुएँ सस्ती हो जाएंगी। मां दुर्गा की मूर्तियाँ और ...और पढ़ें

    New GST Rates: नवरात्र के पहले ही दिन सस्ती हो जाएगी मां दुर्गा की मूर्ति, पूजा सामग्री के भी घटेंगे दाम
    New GST Rates: नवरात्र के पहले ही दिन सस्ती हो जाएगी मां दुर्गा की मूर्ति, पूजा सामग्री के भी घटेंगे दाम

    नई दिल्ली। New GST Rates:  22 सितंबर से नवरात्र (Navratri 2025) की शुरुआत हो रही है। नवरात्र हिंदू धर्म का एक बड़ा त्यौहार माना जाता है। इसी दिन से भारत में टैक्स सिस्टम यानी जीएसटी की दरों में हुए बदलाव भी लागू होंगे। GST Rate Cut से बहुत से सामान सस्ते हो गए हैं। आम आदमी से जुड़ी लगभग हर एक चीज 22 सितंबर से सस्ती हो रही है। इनमें भगवान की मूर्तियां भी शामिल हैं। 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र के त्यौहार में मां दुर्गा की मूर्ति का इस्तेमाल पंडालों में किया जाएगा। ऐसे में मां के भक्तों के मूर्ति खरीदना सस्ता हो जाएगा। इतना ही नहीं बहुत सी पूजा सामग्री भी सस्ती हो रही है।

    यह भी पढ़ें- New GST Rates: दूध, दही और पनीर हो रहा सस्ता तो 22 सितंबर से काजू, बादाम और पिस्ता का क्या होगा? चेक करें

    आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर 22 सितंबर से मूर्तियों की खरीदारी पर कितना GST देना होगा। और कौन-कौन से पूजा सामग्री सस्ती और महंगी हुई है। 22 सितंबर से किस पूजा सामग्री पर कितना जीएसटी देना होगा। आइए टेबल के जरिए इसे जाने की कोशिश करते हैं।

    New GST Rates: पूजा सामग्री से जुड़े सामान हो जाएंगे सस्ते

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को जीएसटी दरों में बड़ी कटौती और स्लैब में बदलाव की घोषणा की, जिसके तहत अधिकतर वस्तुओं को 5% और 18% की कर दर वाली कैटेगरी में रखा गया है। कई खाद्य पदार्थों पर अब 0% या शून्य जीएसटी लगेगा और यहाँ तक कि जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर भी कोई कर नहीं लगेगा। सरकार ने लगभग 400 वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती के बाद कीमतों में बदलाव पर नजर रखने के लिए व्यापक रणनीतियाँ भी बनाई हैं। लेकिन हम यहां पर आपको टेबल में पूजा सामग्री पर कितना जीएसटी लगेगा उसके बारे में बताएंगे।

    क्रम संख्या सामान New GST Rates Old GST Rates
    1 लकड़ी, पत्थर [संगमरमर सहित] और धातु [कीमती धातुओं से बनी मूर्तियों को छोड़कर] की मूर्तियाँ 5% 12%
    2 अगरबत्ती 5% 5%
    3 धूप बत्ती/शंकु (गैर-ब्रांडेड) 5% 5%
    4 ब्रांडेड धूप स्टिक/कोन 5% 12%
    5 सुगंधित मोमबत्तियाँ, सुगंधित तेल 5% - 18% 12%–18%
    6 घी 5% 12%
    7 जैम, फल जेली, मुरब्बा, फल या मेवे की प्यूरी और फल या मेवे का पेस्ट, जो पकाकर प्राप्त किया जाता है, चाहे उसमें अतिरिक्त चीनी या अन्य मीठा पदार्थ मिला हो या न मिला हो 5% 12%
    8 माचिस की तीलियां 5% 12%
    9 विनियरिंग, प्लाईवुड, माचिस की तीलियां (≤6 मिमी मोटी) के लिए शीट्स 5% 12%
    10 हस्तकला धातु टेबलवेयर, किचनवेयर, पूजा सामग्री 5% 12%
    11 सिरेमिक मूर्तियां और अन्य सजावटी सिरेमिक लेख 5% 12%
    12 हस्तशिल्प - पीतल, तांबा/तांबा मिश्रधातु से बनी कलाकृतियाँ, निकल/चांदी से विद्युत-प्लेटेड 5% 12%

    खबरें और भी

    वैसे अधिकतर पूजा सामग्री पर 5 फीसदी जीएसटी है। यानी पूजा से जुड़ी सामग्री सस्ती हो गई हैं। पहले इन पर 12 या 18 फीसदी जीएसटी था।

    अगरबत्ती में प्रयुक्त कच्चा माल
    क्रम संख्या सामान New GST Rates Old GST Rates
    1 बांस की छड़ें 5% 12%
    2 सुगंधित तेल 18% 18%
    3 राल (गुग्गुल, लोबान) 5% 5%–12%
    4 बाइंडिंग पाउडर 5% 5%

    यह भी पढ़ें- New GST Rates: 22 सितंबर से सस्ती नहीं, महंगी हो जाएंगी ये वस्तुएं; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर; देखें लिस्ट