सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    New Labour Code: मौज ही मौज! अब बची हुई छुट्टियों पर भी मिलेगा पैसा, क्या है ये नियम

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 04:02 PM (IST)

    नए लेबर कोड (New Labour Code) के तहत 1 अप्रैल से कर्मचारियों को बची हुई छुट्टियों का पैसा मिलेगा। पहले यह सुविधा केवल सेवानिवृत्त होने वालों या कुछ कं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 1 अप्रैल से लागू हुए नए लेबर कोड नियम।

    2. बची हुई छुट्टियों पर अब मिलेगा कर्मचारियों को पैसा।

    3. 30 दिन से अधिक कैरी फॉरवर्ड छुट्टी का होगा भुगतान।

    New labour Code 2026: न्यू लेबर कोड के तहत कुछ नियम पहले से ही लागू हो चुके हैं। बाकी बचे हुए नियम 1 अप्रैल से लागू हुए। इनमें से ही एक नियम के तहत अब कर्मचारियों की बची हुई छुट्टी खाली नहीं जाएगी। मतलब अब बची हुई छुट्टी पर आपको कंपनी के तरफ से पैसे मिलेंगे, लेकिन कैसे आइए समझते हैं। 

    सरकार द्वारा न्यू लेबर कोड लागू किया गया है। इसके तहत सरकार कई ऐसे नियम लाई है, जो कर्मचारियों के हित में है। न्यू लेबर कोड के तहत कुछ नियम पहले ही लागू हो चुके हैं। वहीं कुछ नियम 1 अप्रैल से लागू हुए। इन्हीं नियमों में से एक एक नियम ऐसा भी है, जिसके तहत आपको बची हुई छुट्टी पर कंपनी द्वारा पैसा दिया जाएगा।

    पहले अगर कोई व्यक्ति रिटायर होने वाला है, तो ही उसे बची हुई छुट्टी पर पैसे मिलते थे। हालांकि कुछ कंपनी ऐसी है, जो पहले से ही बची हुई छुट्टी पर पैसा देती है। हालांकि अब न्यू लेबर कोड के तहत हर कंपनी को बची हुई छुट्टी पर पैसा देना होगा। 

    एक्सपर्ट ने इस पर क्या बताया?

    आजकल जिस बची हुई छुट्टियों के पैसे की चर्चा हो रही है, वह 2020 के नए लेबर कोड का हिस्सा है। सरल शब्दों में, यदि कोई कर्मचारी अपनी कमाई हुई छुट्टियां नहीं ले पाता, तो कुछ शर्तों के तहत उसे उनका पैसा मिल सकता है। यह कदम कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करता है कि उनकी छुट्टियां सिर्फ कागज़ी हक बनकर न रह जाएं। साथ ही, छुट्टी पाने की पात्रता को पहले से आसान बनाया गया है। हालांकि, इसका असली असर इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनियां और राज्य इसे कितनी गंभीरता से लागू करते हैं।"
    - राहुल सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी

     कर्मचारियों को कब मिलेंगे पैसे?

    जब आप कोई कंपनी या संस्था ज्वाइन करते हैं तो कंपनी आपको बताती है कि आपको हर साल कंपनी की तरफ से कितनी छुट्टी मिलने वाली है। हालांकि काम के चलते कोई भी उतनी छुट्टी ले ही नहीं पाता। अंत में आपकी छुट्टी वेस्ट जाती है। इसके साथ ही न ही आपको इन छुट्टी के बदले पैसे मिलते हैं। 

    केंद्र सरकार ने अब इस नियम में बड़ा बदलाव किया है। अब न्यू लेबर कोड के तहत आपको हर साल बची हुई छुट्टी पर कंपनी की ओर से पैसा मिलेगा। कर्मचारियों को ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन इत्यादि के तहत मिलने वाली छुट्टी अगले साल के कैरी फॉरवर्ड हो जाएगी। 

    खबरें और भी

    अगर ये कैरी फॉरवर्ड छुट्टी 30 दिन से अधिक होती है तो कंपनी की तरह से आपको इसके पैसे दिए जाएंगे।