Contract Workers के लिए बड़ा बदलाव! नए Labour Codes में सैलरी, ओवरटाइम से लेकर सेफ्टी तक क्या बदला? पूरी डिटेल समझिए
Labour Codes Change For Contract Workers:नए लेबर कोड्स ने कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के लिए वेतन, ओवरटाइम, सुरक्षा और अधिकारों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। ...और पढ़ें

HighLights
ठेका कर्मचारियों के वेतन और भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित।
ओवरटाइम के लिए अतिरिक्त भुगतान अनिवार्य, बोनस लाभ भी।
सुरक्षित कार्य माहौल, भेदभाव रहित व्यवहार और बेहतर सुरक्षा।
नई दिल्ली: देश में लागू किए जा रहे नए लेबर कोड्स (New Labour Codes) ने कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स (Contract Workers) के कामकाजी माहौल (Work environment), वेतन (Income) और सुरक्षा (Safety) से जुड़े नियम में अहम बदलाव किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन बदलावों का मकसद ठेका कर्मचारियों को ज्यादा सुरक्षा, पारदर्शिता और अधिकार देना है, ताकि उन्हें स्थायी कर्मचारियों के मुकाबले कमतर न समझा जाए।
कौन होते हैं कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स?
कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स वे होते हैं जिन्हें सीधे कंपनी नहीं बल्कि किसी ठेकेदार के जरिए काम पर रखा जाता है। अब नए नियमों में यह साफ किया गया है कि किन परिस्थितयों में कपंनियां कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को रख सकती हैं। खास तौर पर स्थायी और मुख्य कामों में ठेका व्यवस्था के दुरुपयोग को रोकने पर जोर दिया गया है, ताकि कंपनियां लागत बचाने के लिए स्थायी नौकरियों को ठेके में न बदल दें।
वेतन से जुड़े क्या-क्या बदलाव हुए?
वेतन से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नए लेबर कोड्स के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को समय पर पुरा भुगतान (Payment) मिले। इसके साथ ही वेतन में पारदर्शिता ( Income Transparency) बढ़ाने और किसी तरह की अनियमितता या देरी पर जवाबदेही तय करने का प्रावधान किया गया है। इससे पहले कई मामलों में ठेका कर्मचारियों को समय पर भुगतान न मिलने या कटौती की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन्हें अब कम करने की कोशिश की गई है।
ओवरटाइम को लेकर क्या बदला?
ओवरटाइम (Overtime) को लेकर भी नियम स्पष्ट किए गए हैं। अब अगर कोई कर्मचारी तय समय से ज्यादा काम करता है तो उसे उसके अनुसार अतिरिक्त भुगतान देना अनिवार्य (Additional Payment Mandatory) होगा। इसके साथ ही बोनस (Bonus) और अन्य वित्तीय लाभों ( financial benefits) से जुड़े प्रावधानों को भी मजबूत किया गया है,ताकि कर्मचारियों को उनके काम का उचित प्रतिफल मिल सके।
खबरें और भी
कामकाजी माहौल में बदलाव
कामकाजी माहौल (Work Place)में समानता पर भी खास ध्यान दिया गया है। नए नियमों के तहत कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के साथ किसी तरह का भेदभाव (Partiality) न हो और उन्हें भी सुरक्षित तथा सम्मानजनक वातावरण मिले। यह कदम इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि अक्सर ठेका कर्मचारियों को सुविधाओं और व्यवहार के मामले में पीछे रखा जाता था।
इसके साथ ही शिकायत निवारण की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। अब कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर आसानी से शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उन पर समयबद्ध कार्रवाई की व्यवस्था की गई है। इससे कार्यस्थल पर होने वाले शोषण ये गलत व्यवहार के मामलों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
सेफ्टी और हेल्थ में क्या चेंज हुआ
सेफ्टी और हेल्थ के मामले में भी नए कोड्स ज्यादा सख्त हैं। कंपनियों को अब कर्मचारियों के लिए बेहतर सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा और स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। इसके अलावा वेलफेयर उपायों पर भी जोर दिया गया है, ताकि कर्मचारियों को एक सुरक्षित और संतुलित कार्य वातावरण मिल सके।
दरअसल, भारत में 29 पुराने श्रम कानूनों (Labour Codes) को मिलाकर चार नए लेबर कोड बनाए गए हैं, जिनका उद्देश्य नियमों को सरल और आधुनिक बनाना है। इन कोड्स के जरिए सरकार श्रमिकों के अधिकारों को मजबूत करने के साथ-साथ उद्योगों के लिए भी एक स्पष्ट ढांचा तैयार करना चाहती है।
नए लेबर कोड्स कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आए हैं। वेतन, ओवरटाइम, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर नियमों को मजबूत किया गया है। हालांकि इन सुधारों के लागू होने और उनके जमीनी असर पर नजर रखना अहम होगा, लेकिन यह कदम श्रमिकों के हित में एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा जा रहा है।