सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stock Market: रिकवरी मोड में निक्केई 225, जापान के साथ भारत और दूसरे एशियाई बाजारों में भी तेजी

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 10:03 AM (IST)

    आज ग्लोबल मार्केट के लगभग सभी बाजार रिकवरी मोड में कारोबार कर रहे हैं। सोमवार को ग्लोबल मार्केट में भारी बिकवारी आई थी। निक्केई 225 और टॉपेक्स 12 फीस ...और पढ़ें

    Japan Nikkei 225: रिकवरी मोड में शेयर बाजार
    Japan Nikkei 225: रिकवरी मोड में शेयर बाजार

    HighLights

    1. जापान स्टॉक में तेजी आ गई।
    2. ग्लोबल मार्केट रिकवरी मोड में है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को जापान के शेयर बाजार में आई भारी गिरावट ने बाकी एशियाई बाजारों पर असर डाला। यह गिरावट अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को हुई बिकवाली की वजह से आई। ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत न मिलने पर भारतीय शेयर बाजार में भी भारी बिकवाली हुई थी।

    अगर आज बाजार की चाल की बात करें तो आज ग्लोबल मार्केट से काफी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। जापान स्टॉक के साथ ऑस्ट्रलिया के शेयर बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    जापान शेयर बाजार में रिकवरी

    मंगलवार के कारोबारी सत्र में जापान के स्टॉक में रिकवरी देखने को मिली है। सोमवार को Nikkei 225 और Topix 12 फीसदी गिर गए थे। जापान का शेयर बाजार आज कल की गिरावट को रिकवर कर रहा है। जापान मार्केट के अलावा एशियाई बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    Nikkei 225 भी रिकवरी मोड में

    Nikkei 225 5 अगस्त को सबसे बड़ी गिरावट आई है। यह गिरवाट वर्ष 1987 जैसी ही है। 1987 और 5 अगस्त की गिरावट को Black Monday crash कह सकते हैं। आज Nikkei 225 और टॉपेक्स दोनों रिकवरी मोड में है। शुरुआती कारोबार में ही टॉपेक्स ने 10 फीसदी की बढ़त हासिल कर लिया था। जहां सोमवार का टॉपेक्स का प्रॉफिट 8 फीसदी कम हुआ था।

    जापान के सभी दिग्गज ट्रेडिंग हाउस में शानदार उछाल आई। मंगलवार को ट्रेडिंग हाउस में 8 फीसदी से ज्यादा का रिबाउंड देखा गया। इसमें मारुबेनी में 13 फीसदी और सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प ने लगभग 10 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई।

    खबरें और भी

    अमेरिकी डॉलर के मुकाबले येन 0.62 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 145.07 पर कारोबार कर रहा है।

    अमेरिकी बाजार में जारी बिकवाली

    ग्लोबल मार्केट में अमेरिका से आई रिपोर्ट की वजह से गिरावट आई। इस रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका में उम्मीद से कम जॉब है। इसके अलावा अमेरिका में मंदी की आशंका भी है। इन दोनों खबरों के बाद वैश्विक स्तर पर सभी बाजार में बिकवाली आई।

    इसके अलावा क्रूड ऑयल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ब्रेंट क्रूड 1.65 फीसदी चढ़कर 77.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, यू.एस. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 74.30 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: Wrong UPI Payment: जल्दबाजी में गलत यूपीआई आईडी पर भेज दिए पैसे, अब वापसी के लिए जल्द से जल्द करें शिकायत

    भारतीय शेयर बाजार में तेजी

    आज सेंसेक्स और निफ्टी में भी शानदार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 903.63 अंक या 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 79,663.03 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 662.10 अंक या 2.68 फीसदी चढ़कर 24,055.60 अंक पर कारोबार कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: Dollar Vs Rupee: ऑल टाइम लो से उबरा रुपया, 25 पैसे की तेजी के साथ शुरू हुआ कारोबार