NPS वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब रिटायरमेंट के साथ गंभीर बीमारियों का इलाज भी, बिना ₹1 खर्च किए मिलेगा लाभ
PFRDA अगले दो महीनों में 'NPS स्वास्थ्य' नामक एक नई योजना शुरू करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य NPS निवेशकों को रिटायरमेंट के साथ-साथ गंभीर बीमारियों के ...और पढ़ें

NPS वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब रिटायरमेंट के साथ गंभीर बीमारियों का इलाज भी, बिना ₹1 खर्च किए मिलेगा लाभ
HighLights
PFRDA दो महीने में NPS स्वास्थ्य योजना लॉन्च करेगा।
पेंशन बचत से ही गंभीर बीमारियों का इलाज संभव होगा।
ग्रुप टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस से कम प्रीमियम में लाभ।
नई दिल्ली। नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) आने वाले 2 महीनों में NPS Swathya नाम से एक नई योजना लॉन्च करने जा रही है। इसका मकसद केवल रिटायरमेंट तक बचत करना नहीं, बल्कि गंभीर बीमारी के समय आर्थिक मदद देना भी है। आइए जानते हैं कि इसका फायदा आपको कैसे मिलेगा।
PFRDA ने बताया कि एनपीएस से जुड़ी इस नई योजना के लिए मंजूरी मिल चुकी है और इसका ढांचा जल्दी ही जारी किया जाएगा। शुरुआती दौर के लिए इस योजना के लिए आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस के साथ प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट रेडी किया है, लेकिन आने वाले समय में जैसी ही ये नई स्कीम लॉन्च होगी, वैसी ही इसमें बाकी दूसरे सरकारी और प्राइवेट बीमा कंपनियों को भी शामिल किया जाएगा।
इस योजना में क्या है खास?
इस योजना की सबसे खास बात ये है कि आपको इसमें अलग से हेल्थ के लिए सेविंग नहीं करनी होगी। यानी कि जो सेविंग आप अपनी पेंशन के लिए करेंगे उसे हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ही जोड़ दिया जाएगा।
पेंशन फंड मैनेजर अलग-अलग बीमा कंपनियों से बात करेंगे और एनपीएस ग्राहकरों को ग्रुप टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध करवाएंगे। हालांकि ग्रुप इंश्योरेंस की वजह से इसका प्रीमियम भी नॉर्मल पर्सनल हेल्थ इंश्योरेंस में कम हो सकता है।
NPS Swasthya कैसे करेगा काम?
इस योजना के तहत NPS का एक हिस्सा आपके हेल्थ सेविंग्स अकाउंट में जाएगा और दूसरा हिस्सा ग्रुप टॉप अप हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भरने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। मान लीजिए अगर आप कभी आगे अस्पताल में एड्मिट होते हैं तो पहले आपके हेल्थ सेविंग्स अकाउंट का पैसा इस्तेमाल होगा और अगर आपको और पैसों की जरूरत पड़ती है, तब टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी आपकी मदद करेगी।
खबरें और भी
मालूम हो कि इस योजना के लागू होने में 60-70 दिन का समय लग सकता है। लेकिन जैसे ही ये योजना लागू होगी, उससे एनपीएस में निवेश करने वालों को दोहरा लाभ मिलेगा। क्योंकि अभी भी कई लोग आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं, ऐसे में उनके लिए NPS Swasthya एक अच्छा विकल्प होगा।