महंगा हुआ घरेलू LPG सिलिंडर, पर आज पेट्रोल-डीजल का दाम कितना? चेक करें अपने शहर का रेट
अमेरिका-ईरान तनाव और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के कारण भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी महंगी हुई है। मई में ईंधन की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी ...और पढ़ें

पेट्रोल- डीजल के दाम आज नहीं बढ़े (AI जनरेटेड फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर भारत के ऊर्जा बाजार पर दिख रहा है। इस असर को ऐसे समझा जा सकता है कि मई 2026 के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। हालांकि जून की शुरुआत से अब तक तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई नया संशोधन नहीं किया है, मगर आज से घरेलू एलपीजी महंगी हो गई है। फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग शहरों में कितने हैं, आइए जानते हैं।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
- दिल्ली : पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.20 प्रति लीटर
- मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर, डीजल ₹97.83 प्रति लीटर
- कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 प्रति लीटर, डीजल ₹99.82 प्रति लीटर
- चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77 प्रति लीटर, डीजल ₹99.55 प्रति लीटर
- बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.61 प्रति लीटर, डीजल ₹98.54 प्रति लीटर
- नोएडा: पेट्रोल ₹101.92 प्रति लीटर, डीजल ₹95.37 प्रति लीटर
- गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.69 प्रति लीटर, डीजल ₹95.36 प्रति लीटर
- चंडीगढ़: पेट्रोल ₹101.54 प्रति लीटर, डीजल ₹89.47 प्रति लीटर
- लखनऊ: पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर, डीजल ₹95.36 प्रति लीटर
- पटना: पेट्रोल ₹113.54 प्रति लीटर, डीजल ₹99.54 प्रति लीटर
मई में चार बार बढ़े थे दाम
पिछले महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार इजाफा किया गया था। 15 मई को ईंधन दरों में बड़ी बढ़ोतरी की गई, जिसे पिछले कई वर्षों की सबसे बड़ी वृद्धि माना गया। इसके बाद 19 और 23 मई को भी कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई।
महीने के अंत में 25 मई को फिर से दाम बढ़ाए गए। इन सभी संशोधनों को मिलाकर मई के दौरान पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में कुल बढ़ोतरी ₹7.50 प्रति लीटर से अधिक पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और भारतीय रुपये की कमजोरी ने तेल विपणन कंपनियों की लागत बढ़ा दी है। फरवरी के अंत की तुलना में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
हालांकि हालिया कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड लगभग 2 प्रतिशत फिसलकर 93.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 90.54 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया।
पश्चिम एशिया के तनाव से बढ़ी चिंता
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और क्षेत्रीय अस्थिरता ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। खाड़ी क्षेत्र से जुड़े घटनाक्रमों पर निवेशकों और ऊर्जा बाजार की नजर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तनाव लंबा खिंचता है तो तेल और गैस की कीमतों पर आगे भी दबाव बना रह सकता है।
खबरें और भी
एलपीजी सिलेंडर भी हुआ महंगा
ईंधन बाजार में बढ़ती लागत का असर घरेलू रसोई गैस पर भी पड़ा है। 7 जून से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की वृद्धि लागू कर दी गई है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया है। इससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।