सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price: रोज बदलती है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें आज आपके शहर में कितना है 1 लीटर का दाम

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 07:46 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today देश की सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कच्चे तेल की कीमतों की समीक्षा के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। दिल्ली में ...और पढ़ें

    ज बदलती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
    ज बदलती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

    HighLights

    1. रोज सुबह पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट होते हैं।
    2. कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के रेट तय किये जाते हैं।

    बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है और यह 90 डॉलर प्रति बैरल के पार आ गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड की कीमत 90.89 डॉलर प्रति डॉलर और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 87.69 डॉलर प्रति बैरल है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का असर भारत में देखने को नहीं मिला है। अभी भी देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

    सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव शनिवार को अपडेट कर दिए गए हैं। आज भी कीमतों में राहत दी गई है। इनकी कीमतों में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर रखें इन बातों का खास ख्याल, वरना हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार

    दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम

    दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

    कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

    मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

    चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

    अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर

    गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

    बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

    जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर

    पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

    लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर

    हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

    चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

    यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के दौर में ये पांच टिप्‍स आएंगे काम, कम होगी ईंधन की खपत

    कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम

    आप केवल एक क्लिक पर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आपको 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर मैसेज करना होगा। इसके अलावा इंडियन ऑयल के ऐप के जरिये भी लेटेस्ट रेट जान सकते हैं।