सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price: मध्य देशों ने बढ़ाई क्रूड ऑयल की कीमत, आपके शहर में भी महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल?

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 07:47 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today देश की सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को रिवाइज करती है। यह कीमतें कच्चे तेल की दाम के आधार पर तय ...और पढ़ें

    मध्य देशों ने बढ़ाई क्रूड ऑयल की कीमत
    मध्य देशों ने बढ़ाई क्रूड ऑयल की कीमत

    HighLights

    1. रोज सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट होती है
    2. कच्चे तेल के दाम के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमत तय की जाती है

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Petrol Diesel Price In India: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य देशों में चल रही कलह ने कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित किया है। इसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में आपको गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जरूर चेक करना चाहिए।

    आपको बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर ही पेट्रोल-डीजल की कीमत तय होती है। देश में पिछले एक साल से इनकी कीमतों को स्थिर रखा गया है। देश की सरकारी तेल कंपनियों (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) रोज सुबह 6 बजे इनकी कीमतों को अपडेट करती है।

    ये भी पढ़ें- नजर हटी तो Petrol Pump लगा चुना, पेट्रोल भरवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

    मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 102.75 रुपये और डीजल की कीमत 94.34 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये का और डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है।

    ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के माइलेज से हैं परेशान,अपनाएं ये आसान ट्रिक; एक लीटर तेल में पहले से ज्यादा चलेगी कार

    नोएडा समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट्स

    • नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये हो गया है।
    • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
    • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
    • भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

     

    खबरें और भी