सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol- Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई गिरावट, जानें, आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 07:46 AM (IST)

    Petrol-Diesel Price Today मध्य देशों में बढ़ रही चिंताओं ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ा दिया था। वहीं इस हफ्ते में इनकी कीमतों ...और पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई गिरावट
    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई गिरावट

    HighLights

    1. कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रो-डीजल की कीमतों को चेक किया जाता है।
    2. इंडियल ऑयल ऐप से भी पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Petrol- Diesel Price In India: सरकारी तेल कंपनियों द्वारा हर रोज 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट को अपडेट किया जाता है। इनकी कीमतों को क्रूड ऑय की कीमतों के आधार पर तय किया जाता है। देश में 1 साल से अधिक समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) को स्थिर रखा गया है।

    गाड़ीचालकों को रोज पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमतों को चेक करना चाहिए। आज गाड़ीचालकों को राहत की खबर हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा गया है। आपको बता दें कि वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 89.19 डॉलर प्रति बैरल है। 1 बैरल में लगभग 158.98 लीटर कच्चा तेल होता है। क्रूड ऑय को रिफाइन करके पेट्रोल-डीजल बनाया जाता है।

    आप अपने फोन से मैसेज करके भी लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल ऐप के जरिये भी लेटेस्ट रेट चेक किया जा सकता है। जानिए, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत है?

    यह भी पढ़ें- Credit Card के इन फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप, शॉपिंग के साथ-साथ जमकर होगी सेविंग

    महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट

    नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

    कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

    मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

    चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

    बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

    नोएडा, पटना समेत अन्य शहरों में क्या है कीमत

    नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये हो गया है।

    गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

    चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

    लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    पटना में पेट्रोल 107.42 रुपये और डीजल 94.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

    भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Aadhaar Card: कितने तरह का होता है आधार कार्ड, कहां होता है इनका इस्तेमाल? जानिए सभी के फायदे