सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price Today: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आपके शहर में इनकी कीमत

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 07:42 AM (IST)

    Petrol Diesel Price रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट होते हैं। देश में इनकी कीमत तेल कंपनियों द्वारा किया जाता है। इनकी कीमत वैश्विक कच्चे तेल ...और पढ़ें

    अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आपके शहर में इनकी कीमत
    अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आपके शहर में इनकी कीमत

    HighLights

    1. हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी किया जाता है।
    2. पेट्रोल-डीजल की कीमतें वश्विक कच्चे तेल के दामों के आधार पर तय की जाती है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। देश की सरकारी तेल कंपनियों हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दामों को रिवाइज करते हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों को अपडेट किया गया है। पिछले साल मई 2022 में ही इनके दामों को राष्ट्रीय स्तर पर बदला गया है। यह वैश्विक कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तय किया जाता है। इसमें टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी शामिल होते हैं। इस वजह से हर राज्य में इनकी कीमत अलग होती है।

    आपतो बता दें कि आज भी गाड़ी चालक को राहत की खबर है। देश की तेल कंपनियां बीपीसीएल (BPCL), एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने आज भी इनकी कीमतों को स्थिर रखने का फैसला लिया है। आइए, जानें कि देश के महानगरों के साथ बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है?

    महानगर में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है।
    • मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में मिल रही है।

    अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • नोएडा: पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 97.04 रुपये और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

    फोन से चेक करें इसके दाम

    आप अपने फोन से भी लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल के दामों को चेक कर सकते हैं। आप RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजकर नए रेट्स जान सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल के ऐप के जरिये भी ताजा रेट्स जान सकते हैं।