सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price: 90 डॉलर के पार निकला कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव?

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 07:47 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today पेट्रोल-डीजल के दाम प्रति दिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में ...और पढ़ें

    पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
    पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

    HighLights

    1. ब्रेंच क्रूड का भाव 90.15 डॉलर प्रति बैरल है।
    2. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई समेत कई बड़े शहरों में दाम यथावत बने हुए हैं।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर से 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 90.15 डॉलर प्रति बैरल पर है और डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 86.79 डॉलर प्रति बैरल है। कच्चे तेल की कीमत में तेजी की वजह सऊदी अरब और रूस की ओर से उत्पादन में कटौती का एलान करना है।

    कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई समेत कई बड़े शहरों में दाम यथावत बने हुए हैं।

    दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई में पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 94.37 रुपये प्रति लीटर

    अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • जयपुर में पेट्रोल 108.25 रुपये और डीजल 93.51 रुपये प्रति लीटर
    • पटना में पेट्रोल 107.74 रुपये और डीजल 94.51 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.96 रुपये और डीजल 89.83 रुपये प्रति लीटर
    • इंदौर में पेट्रोल 108.68 रुपये और डीजल 93.96 रुपये प्रति लीटर
    • भोपाल में पेट्रोल 108.47 रुपये और डीजल 93.74 रुपये प्रति लीटर

    प्रति दिन जारी होते हैं दाम

    पेट्रोल-डीजल के दाम प्रति दिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। इसमें पेट्रोल-डीजल की कीमत के साथ केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाया जाने वाला टैक्स, डीलर कमीशन और ढुलाई की लागत को शामिल किया जाता है।