सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price Today: नई सरकार के गठन के बाद जारी हुए फ्यूल की नई कीमतें, फटाफट चेक करें ताजा दाम

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 06:10 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today रविवार शाम को देश में नए सरकार का गठन हो गया है। आज सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे मे ...और पढ़ें

    Petrol-Diesel Price Today: नई सरकार के गठन के बाद जारी हुए फ्यूल की नई कीमतें
    Petrol-Diesel Price Today: नई सरकार के गठन के बाद जारी हुए फ्यूल की नई कीमतें

    HighLights

    1. 10 जून के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी हो गई हैं।
    2. देश के सभी शहरों में इनके दाम स्थिर बने हुए हैं
    3. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 94.76 रुपये और 87.66 रुपये प्रति लीटर हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Petrol Diesel Price In India: 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों का एलान हुआ था। बीते दिन नई सरकार का गठन हुआ था। नई सरकार बनने के अगले दिन देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। यानी कि 10 जून के लिए फ्यूल प्राइस रेट जारी हो गए हैं।

    लोकसभा चुनाव से पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। आज देश के सभी शहरों में इनके दाम स्थिर बने हुए हैं, यानी कि जस के तस बने हुए हैं। चूंकि, देश के सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं। ऐसे में आपको गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जरूर चेक करना चाहिए।

    मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 94.76 रुपये और 87.66 रुपये प्रति लीटर हैं।

    मुंबई में पेट्रोल 104.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 100.73 रुपये और डीजल की कीमत 92.32 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 103.93 रुपये का और डीजल 90.74 रुपये पर मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Gold Reserves: इन 10 देशों के पास है दुनिया में सबसे ज्‍यादा सोना, जानें किस पायदान पर है भारत

    नोएडा समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट्स

    नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर

    गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर

    चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर

    बेंगलुरु: पेट्रोल 99.82 रुपये और डीजल 85.92 रुपये प्रति लीटर

    हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर

    जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर

    पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर

    लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर

    यह भी पढ़ें- PM Kisan: चुनाव के नतीजे आ गए पर नहीं आई 17वीं किस्त की राशि, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

     

    खबरें और भी